Home >> Trending on Web >> Freedom Of Expression
IIPM और अरिंदम चौधरी से नाता रखने वाली वेबसाइटों पर बैन
dainikbhaskar.com | Feb 16, 2013, 15:00PM IST

नई दिल्ली। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड कराने वाली कंपनियों को 78 यूआरएल ब्लॉक करने को कहा है। जिसके बाद उसकी लगातार किरकिरी हो रही है। क्योंकि टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने जिन यूआरएल को दिया है, उसमें कई न्यूज पेपर, मैग्जीन के अलावा अमेरीकी मीडिया का भी यूआरएल है। इन सभी ने आईआईपीएम और अरिंदम चौधरी से जुड़ी खबरें प्रकाशित की हैं। इतना ही नहीं, फेकिंग न्यूज के आठ यूआरएल को ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया है।
हालांकि, अब तक इन यूआरएल को ब्लॉक नहीं किया गया है लेकिन यह खबर आते ही सोशल मीडिया में यह इश्यू चर्चा में आ गया है। दोपहर बारह बजे तक ट्विटर पर टॉप टेन ट्रेंड में से चार इससे जुड़े हुए थे। इसमें UGC, IIPM, URLs और DoT जैसे शब्द हैं।
इससे पहले भी दूरसंचार विभाग सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर शिकंजा कस चुका है। कुछ दिनों पहले इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियों ने सरकार के निर्देश पर फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर अपलोड ऐसी तस्वीरों और टिप्पणियों को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। जिससे लोगों का गुस्सा भड़कने की संभावना है।
ब्लॉक किए गए पेज पर लिखा गया है कि यह पेज दूरसंचार विभाग के निर्देश पर हटाया गया है। हालांकि यह निर्देश सिर्फ भारत स्थित सर्वर पर ही लागू हो सकेगी। विदेश में हटाए गए पेज को वहां के सर्वर के जरिए आसानी से देखा जा सकता है।







