विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Gitika's Mother Suicide To Benefit Kanda?

गीतिका की मां की आत्महत्या से कांडा को होगा फायदा?

dainikbhaskar.com | Feb 16, 2013, 13:05PM IST
 
 

दिवंगत एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा की मां अनुराधा शर्मा ने भी शुक्रवार शाम को आत्महत्या कर ली। गीतिका शर्मा ने 6 महीने पहले आत्महत्या की थी। गीतिका ने हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री गोपाल गोयल कांडा पर अत्याचार और उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कांडा और उसकी सहयोगी अरुणा चड्ढा इस मामले में अभी जेल में है। 
 
गीतिका की मां की आत्महत्या के बाद से ही कांडा के प्रति लोगों का गुस्सा ट्विटर पर भड़क रहा है। शुक्रवार से ही कांडा ट्विटर पर ट्रेंड्स में शामिल है। पढ़िए कुछ चुनिंदा ट्वीट्स
 
 
Dipesh Nagda
गीतिका के परिवार के लिए एक और त्रास्दी। अब उसकी मां ने जान दे दी। भारत में कांडा जैसे लोगों के खिलाफ खड़े होने ही शोषण है।
 
Aggressive Aam Aadmi
मुझे बहुत दिनों से गुस्सा नहीं आया था। लेकिन गीतिका की मां की आत्महत्या ने मुझे भी हिला कर रख दिया है।
 
 
Rajesh Kalra
गीतिका की मां की आत्महत्या करना दबंगों के उत्पीड़न और शोषण करने का एक और बड़ा सबूत है।
 
HEMANT M. DONGRE ‏
कांडा का तो नाम ही बताता है कि यह कितना बड़ा कांडी है।
 
 
pallavi ghosh ‏
मेरे एक अधिवक्ता मित्र के मुताबिक गीतिका की मां की आत्महत्या को कांडा के वकील दलील के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। वह दलील दे सकते हैं कि परिवार ही अवसाद से ग्रसित था। यह कांडा के खिलाफ केस को कमजोर भी कर सकता है। 
 
 
 
Sonia Faleiro
नाकाम न्यायिक व्यवस्था के कारण पीड़ित अपनी जान गंवा देते हैं और दोषियों का हौसला दोबारा किसी और को शिकार बनाने के लिए बुलंद हो जाता है।
 
 
shammy baweja ‏
यह दुखद समाचार है। गीतिका की मां ने भी आत्महत्या कर ली है। राजनीतिक दबंगों के सामने आम आदमी को न्याय मिल सकता है  क्या भला?
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment