32 का आंकड़ा, पढ़िये मजेदार ट्वीट्स

गुरुवार को सोने की कीमत ने 32 हजार रुपये प्रति दस ग्राम का भी आंकड़ा पार कर दिया। यह सोने की कीमत एक नई ऊंचाई है। शादी के मौसम के चलते सोने की कीमत में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। सोने के 32 हजार का आंकड़ा पार करने से भले ही सोना खरीदने के लोग चिंतित हो लेकिन इंटरनेट पर बप्पी लहरी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ट्विटर पर बप्पी लहरी जोक्स शेयर किये जा रहे हैं। पढ़िये कुछ चुनिंदा ट्वीट्स...
Stereotypewriter
सोने के 32 हजार का आंकड़ा पार किया। बप्पी लहरी ने जेड प्लस सुरक्षा की मांग की।
Shaili Chopra
10 ग्राम सोने की कीमत 32हजार रुपये यानि गरीबी से एक हजार दिन तक दूर रहने के लिए कम से कम खर्चा।
पीयूष
एक जनवरी 2010 को सोने की कीमत 16600 रुपये प्रति दस ग्राम थी। 6 सितंबर 2012 को 32 हजार का आंकड़ा भी पार कर लिया। यह 90 फीसदी से भी अधिक बढ़ोत्तरी है।
Jigar Pandya
एक बार 32 के आंकड़े ने गरीब और आम आदमी को परेशान कर दिया।
Ankit Sawant
अब तो अपन 'पचास तौला' के साथ संजय दत्त भी हंस रहे हैं। सोने ने 32 हजार का आंकड़ा जो पार कर लिया है।
Mahipal Singh
सोने ने 32 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। यह लाला से मिलने के वक्त है, 'लाला, मेरी मां के कंगन दे दे लाला।
Rainy Leone
सोने की कीमत 32 हजार रुपये तौला, यानी एक हजार गरीब लोग मिलकर अब दस ग्राम सोना खरीद सके हैं। मोंटेक गरीबी के आंकड़े को 32 से भी घटाने पर विचार कर रहे हैं।






