विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Gtalk Face Major Outage, Problem To Be Resolved Soon

GTALK बंद, दुनियाभर में यूजर परेशान

dainikbhaskar.com | Jul 26, 2012, 17:31PM IST
 
 



गूगल की बेहद लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग सेवा गूगल टॉक गुरुवार को अचानक बंद हो गई। सेवा के बंद होने के बाद लोगों ने ट्विटर और फेसबुक के जरिए गुस्सा और नाराजगी जाहिर की। 



ट्विटर पर दुनियाभर से अपडेट्स किए गए जिससे जाहिर होता है कि गूगल टॉक सेवा विश्वभर में प्रभावित हुई है। 



ट्विटर पर पोस्ट करते हुए बहुत से लोगों ने कहा है कि उनके कांटेक्ट्स नहीं दिख पा रहे हैं जबकि बहुत से लोगों ने संदेश न पहुंचने की भी शिकायत की है। 



शाम को करीब ४ बजकर १० मिनट पर गूगल ने अपने एप स्टेट्स पर पोस्ट किया कि हम गूगल टॉक सेवा में दिक्कतों की जांच कर रहे हैं। जल्द ही ज्यादा जानकारी दी जाएगी।


 


कुछ देर बाद ही गूगल ने कहा, 'हम दिक्कत के बारे में जानते हैं, जिन लोगों के खाते प्रभावित हुए हैं वो अपना खाता तो खोल पा रहे हैं लेकिन उनके संदेश नहीं पहुंच पा रहे हैं। हमें विश्वास है कि हम शाम पांच बजकर बीस मिनट तक दिक्कत को सुलझा लेंगे।'
गूगल टॉक सेवा के ठप्प होने के बाद लोगों ने ट्विटर और फेसबुक मैसेज के जरिए अपनी बात रखी। नतीजा यह हुआ कि जी टॉक ट्विटर पर विश्वभर में ट्रेंड करने लगा।   

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment