Home >> Trending on Web >> Gulzar Returns To India From Pak
अफजल की फांसी का असर? पाकिस्तान से लौटे गुलजार
dainikbhaskar.com
| Feb 13, 2013, 21:17PM IST

भारत के मशहूर गीतकार और शायर गुलजार पाकिस्तान के कराची लिट्रेचर फेस्टिवल में शिरकत नहीं करेंगे। वह पाकिस्तान से वापस भारत लौट आए हैं।
अफजल गुरु की फांसी के बाद बदले हालात के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से गुलजार ने यह फैसला लिया है। हालांकि पाकिस्तान का कहना है कि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।
डॉन न्यूज की उर्दू वेबसाइट के मुताबिक कराची लिट्रेचर फेस्टिवल के आयोजनकर्ताओं ने भी गुलजार के न शामिल होने की पुष्टि की है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पाक में भारतीय उच्चायोग ने गुलजार को वापस भारत लौटने की सलाह दी थी। हालांकि भारतीय उच्चायोग ने इन रिपोर्टों को नकार दिया है।
वहीं गुलजार के साथ पाक दौरे पर गए विशाल भारद्वाज का कहना है कि गुलजार शायरी के गुरु की मजार पर जाने के बाद जज्बाती हो गए थे और थकान के कारण वापस भारत लौटे हैं।
वहीं एक पाकिस्तानी चैनल ने एक पाकिस्तानी फिल्म निर्देशक के हवाले से कहा है कि गुलजार सुरक्षा कारणों से वापस भारत लौटे हैं।
कराची लिट्रेचर फेस्टिवल के आयोजक सय्यद अहमद शाह के मुताबिक गुलजार को यहां शायरी पढ़नी थी और चर्चा में हिस्सा लेना था। उनके न होने से पाकिस्तान में उनके लाखों चाहने वालों को दुख पहुंचा है। कराची लिट्रेचर फेस्टिवल 2 दिन बाद शुरु होगा।
गुलजार को वापस भारत लौटने को लेकर ट्विटर पर भी खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
पेश हैं चुनिंदा ट्वीट्स...
omar r quraishi
पाकिस्तान के गृहमंत्री का कहना है कि उन्होंने गुलजार को समझाने के लिए व्यक्तिगत प्रयास किए थे लेकिन वह नहीं माने।
Ashoke Pandit
तो गुलजार साहब को पाकिस्तान में गुस्सा झेलना ही पड़ा, उन्हें वापस हिंदुस्तान भेज दिया गया। क्या हम भी पाकिस्तानी कलाकारों के साथ ऐसा ही करेंगे या अमन की आशा जारी रहेगी।
Rehman Malik
श्री गुलजार के मामले को मैंने व्यक्तिगत रूप से देखा। अमेरिका में उनके मित्रों ने उन्हें फोन किया था और गलत जानकारी दी थी कि कराची में उन पर हमला हो सकता है। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने भी गुलजार से व्यक्तिगत तौर पर बात की और सुरक्षा देने का वादा किया लेकिन हमारे वादों के बाद भी वह लौट गए।
barkha dutt
विशाल भारद्वाज ने स्पष्टीकरण दिया है कि गुलजार के भारत लौटने का कोई भी राजनीतिक कारण नहीं है।









