गुवहाटी मामलाः बिग बी ने उठाए मीडिया पर सवाल

नई दिल्ली. गुवाहाटी की शर्मनाक घटना का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद से ही ट्विटर और फेसबुक पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। पढ़िए हैशटैग गुवाहाटी में सेलीब्रिटीज द्वारा शेयर किए गए ट्वीट्स...
Amitabh Bachchan
T 804 - एक लड़की से छेड़खानी के दर्दनाक वीजुअल टीवी पर प्रसारित हो रहे हैं। लेकिन मैं सवाल यह है कि टीवी क्रू को कैसे इस घटना के लाइव होने का पता था और अगर वो वहां थे तो फिर मामले में दखल क्यों नहीं ?
VISHAL DADLANI
20 लोगों ने सरेआम एक लड़की के कपड़े उतारने की कोशिश की। हमारे देश का कितना पतन हो गया है? जिंदगी चलती रहेगी लेकिन मैं गुवाहाटी मामले को अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रहा हूं। हर गुजरते दिन के साथ हमारा देश पीछे धिकलता जा रहा है।
Farhan Akhtar
गुवाहाटी में जो हुआ वो शर्मनाक है। भारतीय महिलाओं को अब समझना पड़ेगा कि वो सिर्फ अपने भरोसे हैं। मैं सोचकर निराश हूं कि हम किस ओर जा रहे हैं। हमारी कानून व्यवस्था कहां हैं? समाज के सिद्धांत कहां हैं?
Pritish Nandy
शर्मनाकः गुवाहाटी में ३० से ज्यादा लोगों की भीड़ ने एक लड़की से छेड़छाड़ की। किसी ने उन्हें रोका नहीं और ३ दिन में सिर्फ ४ ही गिरफ्तार किए जा सके।
Sushma Swaraj
मैंने गुवाहाटी में अपनी सांसद श्रीमती बिजोया चक्रवर्ती से बात की है। उन्होंने गुवाहाटी पहुंचकर डीजी पुलिस से बात की है।
Poonam Pandey
गुवाहाटी का वीडियो देखकर शर्मिंदा हूं। यह मानवता पर एक और धब्बा है। महिला सुरक्षा भारत में वास्तविकता के बजाए सिर्फ विचार ही है।
Kainaz Motiwala
मैं समझ नहीं पा रही हूं कि गुवाहाटी मामले में अब तक सिर्फ तीन लोगों को ही गिरफ्तार क्यों किया गया ?
कायरों का देश? 20 मनचले सरे राह फाड़ते रहे लड़की के कपड़े, तमाशा देखते रहे लोग
मनचलों ने एक न सुनी लड़की की, न आया मददगार
पंचायत ने महिलाओं को सुनाया घर में कैद रहने का फरमान
'बलात्कारी' टीचर के डर से लड़की ने छोड़ी पढ़ाई







