Happy Birthday Katrina Kaif

बॉलीवुड की ब्यूटी गर्ल कैटरीना कैफ का आज 28वां जन्मदिन है। काम में व्यस्त कैट तो कोई खास पार्टी नहीं कर रही हैं लेकिन ट्विटर पर उनके फैंस ने दुनिया को बता दिया है कि कैटरीना का जन्मदिन उनके लिए कितना स्पेशल है।
सलमान खान जहां कैट के लिए विशेष पार्टी का आयोजन कर रहे हैं वहीं ट्विटर पर कैटरीना कैफ को जन्मदिन की इतनी शुभकामनाएं दी जा रही हैं कि वो सुबह से न सिर्फ भारत में ट्रेंड कर रही हैं बल्कि कुछ देर के लिए वर्ल्डवाइड ट्रेंड्स में भी शामिल हुईं।
ट्विटर पर भारत से हर मिनट लगभग बीस लोग कैटरीना कैफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारत में ट्रेंड्स पर Happy Birthday Katrina Kaif ट्रेंड कर रहा है।
कैटरीना के प्रसंशक उनकी दिलकश तस्वीरें पोस्ट करके उन्हें रीट्वीट करने का भी आग्रह कर रहे हैं। कटरीना की कई तस्वीरें इस समय ट्विटर पर भी छाई हुईं हैं। अपने जन्मदिन पर कटरीना कैफ फेसबुक पर भी छाई हुईं हैं। कटरीना की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके उन्हें फेसबुक पर भी शुभकामनाएं दी जा रहीं हैं।








