विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Happy Ramadan Zayn

Happy Ramadan Zayn

dainikbhaskar.com | Jul 20, 2012, 16:35PM IST
 
 



शुक्रवार को मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान शुरु हो गया। इस एक महीने में दुनियाभर में रहने वाले मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ नहीं खाएंगे। 



भारत में संभवतः शनिवार को पहला रोजा रखा जाए। इसी बीच ट्विटर पर Happy Ramadan Zayn ट्रेंड कर रहा है। रमजान के शुरु होने पर आमतौर पर 'हैप्पी रमजान' कहा जाता है लेकिन अब ये इसके साथ जायन कैसे जुड़ गया? तो चलिए आपको बता देते हैं। दरअसल जायन मलिक ब्रिटिश म्यूजिकल बैंड 'वन डायरेक्शन' के अहम सदस्य हैं। 



19 वर्षीय जायन मलिक के ट्विटर पर 44 लाख से अधिक फैंस हैं। जायन कितने लोकप्रिय हैं इसका अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के भी ट्विटर पर अभी लगभग 31 लाख फैंस ही हैं। 



शुक्रवार को ट्विटर पर जायन के लाखों प्रशंसक उन्हें रमजान की शुभकामनाएं दे रहे थे। हर मिनट सैंकड़ों की तादाद में हो रही ट्वीट्स के कारण Happy Ramdan Zayn ट्विटर पर वर्ल्डवाइड ट्रेंड करने लगा। 



जायन मलिक ने एक बार ट्विटर पर पोस्ट किया था, 'ला इलाहा इल्ललाह मुहम्मदउर्र रसूल अल्लाह' इसका अर्थ होता है 'अल्लाह के सिवा कोई खुदा नहीं है और मुहम्मद उनके रसूल हैं।' ज्यान के इस ट्वीट के बाद ही उनके अधिकतर फैंस को उनके मुसलमान होने के बारे में पता चला था। हालांकि अपने फैंस की शुभकामनाओं पर उन्होंने अभी कोई जवाब नहीं दिया है और न ही यह जाहिर किया है कि वो रोजे रखेंगे या नहीं। 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment