Home >> Trending on Web >> Harbhajan Singh Trends On Twitter
100 टेस्ट में अश्विन ने उड़वाई भज्जी की खिल्ली!
dainikbhaskar.com
| Feb 23, 2013, 17:16PM IST

अपने सौवें टेस्ट मैच की पहली इनिंग्स में हरभजन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 380 रन बनाए। आर अश्विन ने जहां 7 विकेट लिए वहीं भज्जी मात्र एक ही बल्लेबाज को आउट कर सके।
अपने बेहद खराब प्रदर्शन के चलते हरभजन सिंह ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। भारतीय फैंस भज्जी के प्रति गुस्से का खुलकर इजहार कर रहे हैं।
पढ़िए कुछ चुनिंदा ट्वीट्स..
Keh Ke Peheno
भज्जी के प्रति धोनी के रवैये से साफ लग रहा है कि वह उन्हें उनके अंतिम टेस्ट मैच में खिला रहे हैं।
Rofl Indian
और एक बार फिर भज्जी 'अश्विन की शादी' में 'बेस्टमैन' बन रहे हैं।
The Bad Doctor
और अंत में भज्जी को मूल्यवान विकेट मिल ही गया। वह विकेट जो अगले सौ टेस्ट मैचों में उनकी सीट पक्की कर देगा।
Kamaal R Khan -
हरभजन को पंजाबी फिल्म बनानी चाहिए जिसमें वह हीरो हों और गीता हीरोइन। क्योंकि अब गीतिका फ्लॉप भज्जी को छोड़कर भाग सकती है। अश्विन ने 7 विकेट भी ले लिए हैं तो हो सकता है कि धोनी भज्जी को टीम में जगह ही न दें।
Cricketwallah
भज्जी को न टर्न मिला न बाउंस और न ही पिच से वह मदद जो अश्विन को मिली। कहा जा सकता है कि अश्विन अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे थे लेकिन फिर भी...
Priyank Patel
चयनकर्ता कब सहवाग, गंभीर, भज्जी और विजय को मौका देना बंद करेंगे। नौजवान टेलेंट को भी तो मौका दिया जाना चाहिए।








