Home >> Trending on Web >> How Whaleshark Steals Fishes From Net In Indonesia
व्हेल शार्क की इस करतूत को खूब देख रहे हैं लोग
dainikbhaskar.com | Jul 16, 2012, 11:42AM IST

इंडोनेशिया की सेंड्रावशीह खाड़ी में बागान फिशिंग प्लेटफॉर्म के आसपास व्हेल शार्क का जमघट लगा रहता है।
व्हेल शार्क यहां मछुआरों के जाल से छोटी-छोटी मछलियां चुराकर खाती हैं।
मछुआरों के जाल से मछलियां चुराने में ये व्हेल शार्क इतनी एक्सपर्ट हो गई हैं कि अब तो ये जाल में मौजूद छेद से चुस्की लगाकर छोटी मछलियों को खा जाती हैं।
व्हेल शार्क की ऐसी ही एक करतूत का वीडियो यू्ट्यूब पर आजकल खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को अ तक 8 लाख बार देखा जा चुका है और इस पर सैंकड़ों टिप्पणियां भी आईं हैं। आप भी वीडियो में देखिए कैसे मछुआरों के जाल से मछलियां चुरा लेते हीं ये व्हेल शार्क।






