साबुन का आपत्तिजनक वीडियो
नयी दिल्ली .एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया' (एएससीआई) ने टीवी पर पर दिखाए जाने वाले आपत्तिजनक विज्ञापनों में से जिस विज्ञापन पर सबसे ज्यादा आपत्ति जाहिर की है, वह एक पर्सनल हाईजीन क्रीम का ऐड है। यह ऐड महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स की गोराई बढ़ाने का दावा करता है।
टीवी पर यह ऐड कुछ दिन पहले ही आना शुरू हुआ है, लेकिन इसके आते ही इसका जबर्दस्त विरोध शुरू हो गया था। इंटरनेट पर भी इस क्रीम का और इस विज्ञापन का लोग काफी विरोध कर रहे हैं। हालांकि यूट्यूब पर इसे दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
इस विज्ञापन में एक पत्नी को दिखाया गया है, जिसका पति उससे ज्यादा न्यूजपेपर में इंटरेस्ट रखता है, लेकिन जैसे ही पत्नी इस हाईजीन फ्रेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करती है उसका पति उसकी ओर खिंचा चला आता है। इंटरनेट पर इस ऐड को लेकर लोग काफी आपत्ति जता रहे हैं और इसे 'अल्टिमेट इंसल्ट टु विमिन' कह रहे हैं।






