Home >> Trending on Web >> India Against Corruption Hits Hot Trends On Gadkari Expose Day
गडकरी पर वार कर छा गया इंडिया अगेंस्ट करप्शन
Dainikbhaskar.com
| Oct 19, 2012, 12:58PM IST

मुख्य तौर पर केजरीवाल ने गडकरी पर किसानों का हक मारने, जमीन हड़पने, सिंचाई के पानी को पावर प्लांट के लिए इस्तेमाल करने और बड़ा व्यापारिक साम्राज्य खड़ा करने के आरोप लगाए थे।
केजरीवाल के आरोपों को स्वयं नितिन गडकरी ने चिल्लर करार दिया था। गडकरी ने अपनी सफाई में कहा था कि वो किसान हित में ही काम करते हैं। यही नहीं शाम को सात बजे बीजेपी के धुरंधर नेता भी मीडिया के सामने आए थे और गडकरी का बचाव किया था। सुषमा स्वराज और अरुण जेटली ने तो यहां तक कह दिया था कि इस प्रेस कांफ्रेंस से अरविंद केजरीवाल को नुकसान हुआ है।
लेकिन गूगल हॉट ट्रेंड्स के आंकड़ों कुछ और कहते हैं। अरविंद केजरीवाल की प्रेस काफ्रेंस के प्रति उत्सुकता का आलम यह था कि 17 अक्टूबर को इंडिया अगेंस्ट करप्शन गूगल पर हॉट ट्रेंड्स में शामिल था। 20 हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन आकर गडकरी के खिलाफ सबूत खोजने की कोशिश की। अन्ना हजारे से अलग होने के बाद यह पहली बार था जब इंडिया अगेंस्ट करप्शन को गूगल पर यह रेस्पांस मिला हो। यानि यह कहा जा सकता है कि भले ही देश के बड़े नेताओं पर आरोप लगाकर केजरीवाल राजनीतिक रूप से कोई फायदा न उठा पाए लेकिन कम से कम वो लोगों को उच्च स्तर पर हुए भ्रष्टाचार के बारे में जानने के लिए प्रेरित तो कर ही रहे हैं।






