विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> India Forgets Hyderabad Blast, Busy In Cricket

धमाकों के गम को भूल क्रिकेट में मशगूल हुआ देश

dainikbhaskar.com | Feb 23, 2013, 17:48PM IST
 
 

तो क्या क्रिकेट किसी भी गम को भुला सकता है। ताजा इंटरनेट ट्रेंड्स के मुताबिक हैदराबाद में हुए धमाकों की गूंज पर क्रिकेट का शोर हावी हो गया है। 
 
शनिवार को ट्विटर पर अधिकतर शीर्ष ट्रेंडिंग टॉपिक आस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच से ही जुड़े रहे। अश्विन, सचिन तेंडुलकर, हरभजन सिंह आदि ट्रेंड्स में शामिल रहे। 
 
वहीं गूगल पर 2 लाख से अधिक लोगों ने क्रिकेट मैच के बारे में सर्च किया। वहीं हैदराबाद धमाके के बारे में एक लाख से अधिक लोगों ने गूगल के जरिए जानकारियां इकट्ठा की थीं। 
 
इंटरनेट पर क्रिकेट का लाइव स्कोर जानने में भी लोगों की खासी दिलचस्पी रही। 2 लाख से अधिक लोगों ने गूगल पर 'क्रिकेट लाइव' सर्च किया।
 
पढ़िए क्रिकेट से जुड़ी कुछ चुनिंदा प्रतिक्रियाएं...
 
Ramesh Srivats
भुवनेश्वर कुमार को पहले, पुजारा को दसवें, भज्जी को सौंवे टेस्ट के लिए मुबारकबाद..और मुझे लगता है सचिन हजारवें तक तो खेलेंगे ही। 
 
anupam kumar 
लोग आएंगे...लोग जाएंगे...आलोचक आएंगे...आलोचक जाएंगे...लेकिन सचिन हमेशा खेलते रहेंगे। 
 
Chetan Narula ‏
प्रैस कांफ्रेंस में पेटिंसन ने कहा, 'विकेट में तेज गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ है। गेंद को नीची रखो और लेकिन बाउंसर के लिए गति भी रखो।'
 
PrathimaRamachandran
दूसरे दिन मैच एकदम ही पलट गया। कोहली मजबूती से खेल रहे हैं। सचिन बेमिसाल हैं।
 
 
lavish 
सचिन तेंडुलकर ने भारत में ही 7001 रन बना लिए हैं। क्लार्क ने पूरे करियर में 7 हजार रन बनाए हैं। 
 
vikram gokral ‏
पेटिंसन ने शानदार गेंदबाजी की। तीन शीर्ष भारतीय बल्लेबाजों के विकेट उखाड़ दिए। अब भारत को उससे सावधान रहना होगा। 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment