मैदान में उतरते ही छा गए सचिन, ट्विटर पर आईं रोचक जानकारियां

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर सांसद बनने के बाद पहली बार गुरुवार को क्रिकेट के मैदान पर उतरे। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में चल रहे टेस्ट में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।
सचिन 19 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। भले ही सचिन सस्ते में आउट हो गए हों लेकिन उनका खेलना भी किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। शायद यही कारण है कि क्रीज पर उतरते ही सचिन तेंडुलकर गुरुवार को ट्विटर ट्रेंड्स में शामिल हो गए।
अब सचिन का हर मैच अपने आप में एक रिकार्ड हैं। विकेट के बीच की हर दौड़ और सीमापार पहुंचती हर गेंद उनके रनों के पहाड़ को और ऊंचा कर देती है। ट्विटर पर लोगों ने सचिन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां शेयर की हैं...पढ़िये कुछ चुनिंदा ट्वीट्स
Mahesh H
क्रिकेट के बारे में एक रोचक तथ्य यह है कि सचिन तेंडुलकर ने जब अपना पहला शतक ठोका था तब केन विलियमसन मात्र 6 दिन के थे।
Rajneesh Gupta
सचिन तेंडुलकर कुल 15470 रन, 51 शतक और 65 अर्धशतक। न्यूजीलैंड की पूरी टीम कुल 12185 रन, 18 शतक और 63 अर्थशतक।
MTV India
सचिन तेंडुलकर के आउट होने पर दुख जाहिर करने की जरूरत नहीं है। क्रिकेट में भारत का भविष्य सुनहरा है। हमारी अंडर 19 टीम ने न्यूजीलैंड को 9 रन से हरा दिया है।
Sachin Tendulkar Fan
सचिन तेंडुलकर ने आज इतिहास रच दिया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले दुनिया के पहले सांसद बन गए हैं।
Cricbuzz
अगर सचिन तेंडुलकर दो साल और क्रिकेट खेलते हैं तो वो भारत की ओर से खेलने वाले सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर बन जाएंगे।
sanjay manjrekar
राहुल द्रविण और वीवीएस लक्ष्मण के जाने के बाद अब सचिन तेंडुलकर को भरोसेमंद स्लिप फील्डर की जिम्मेदारी लेनी होगी।
Paul Amy
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में सचिन एक बार फिर नाकाम रहे। वो मात्र 19 रन बनाकर आउट हो गए। अब मैं सोचने लगा हूं कि 39 की उम्र में वक्त ने उनकी भी बलि ले ली है।






