विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Isp's Started Blocking Twitter And Facebook Accounts

आईएसपी ने बैन किए अकाउंट, ट्विटर पर

dainikbhaskar.com | Aug 23, 2012, 15:40PM IST
 
 



सरकार की सख्ती के बाद अब इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडरों (आईएसपी) ने भी ट्विटर और फेसबुक अकाउंट बंद करने शुरु कर दिए हैं। फर्जी खातों के साथ ही नफरत भरी बातें करने वाले व्यक्तिगत अकाउंट भी बंद किए जा रहे हैं।


दरअसल आईटी एक्ट के मुताबिक यदि सरकार के कहने के 36 घंटों के भीतर आईएसपी संबंधित सामग्री को ब्लॉक नहीं करते हैं तो मुकदमें में उन्हें भी वादी बनाया जा सकता है।


आईएसपी द्वारा व्यक्तिगत खातों को ब्लॉक करने के बाद से ही ट्विटर पर आईएसपी भी ट्रेंड कर रहा है।  हालांकि कुछ फर्जी खाते फिर से बन गए हैं। पीएमओ के नाम से चलने वाला मनमोहन सिंह का फर्जी खाता फिर से ट्विटर पर आ गया है और इससे दोबारा एक हजार से अधिक लोग जुड़ गए हैं।



पढ़िए कुछ चुनिंदा ट्वीट्स...


Dr Manmohan Singh  (फर्जी खाता)
मैं मरा नहीं हूं....सेंसरशिप से बचने के लिए मैं दोबारा पैदा हो गया हूं।


GOIBlocks
प्रधानमंत्री कार्यालय के फर्जी खातों को ब्लॉक करने का उद्देश्य क्या ? ऐसा लगता है जैसे संकट के समय एक डरपोक सरकार सबसे बेहतर काम आईएसपी को ब्लॉक करके ही कर सकती है।



Shamrez Zack
क्या हम सरकार पर आरोप लगाने में कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं? अभी आईएसपी की ओर से यह नहीं बताया गया है कि किसके कहने पर खाते ब्लॉक किए गए हैं।



dubash ‏
ब्लॉक किए गए लोगों के नाम न बताना हास्यस्पद है।



Phobic
भारत लोकतंत्र से दूर जा रहा है...


Against Censorship
इस समय पाकिस्तान हंस रहा होगा, चीन ने तो पहले ही ट्विटर खातों पर प्रतिबंध के भारत  सरकार के फैसले का समर्थन किया है। यह आज के भारत के सच्ची तस्वीर है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment