Trend@Twitter: 'इट हैपेंस ओनली इन इंडिया'

गुरुवार को ट्विटर पर हैशटैग #ItHappensOnlyInIndia ट्रेंड कर रहा था। इस ट्रेंड में पोस्ट की गईं ज्यादातर ट्वीट्स में भारत के विषय में नकारात्मक बातें ही लिखी गईं थी। वैसे ट्विटर पर भारत के बारे में नकारात्मक बातें पोस्ट होने में हैरत की कोई बात भी नहीं है। अभी हाल ही में टाइम मेग्जीन ने हमारे प्रधानमंत्री को फिसड्डी कहा है। उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में सफाई कर्मचारी ऑपरेशन करते हुए पाए गए हैं। कलकत्ता में एक वार्डन ने एक बच्ची को पेशाब पीने के लिए मजबूर किया है। अब जब देश का हाल ऐसा हो और समाचार पत्रों की हर दूसरी हेडलाइन भ्रष्टाचार से संबंधित हो तो भला लोग भारत के बारे में कहेंगे भी तो क्या?
पेश हैं ट्विटर पर इस हैशटैग में शेयर की गई टॉप ट्वीट्स....
Dinesh Ghodke
नंगी शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे भारत में ट्रेंड करते हैं और स्लम के नंगे बच्चे विदेश में ट्रेंड करते हैं।
Angry Bombay Girl
सनी लियोनी फेमस होने के लिए कपड़े पहनती है।
Natasha Adlakha
गुवहाटी में एक लड़की को सरेआम पीटा जाता है और सैंकड़ों लोगों की भीड़ तमाशा देखती है।
Hardik Rajgor
मोबाइल फोन के मेमोरी कार्ड में भगवान गणेश और डायना पेंटी की तस्वीर एक साथ मिलती है।
Pagli
लोग अपने बच्चों की खुशी से ज्यादा इस बात की चिंता करते हैं कि समाज क्या कहेगा।
A Muse Sing
राजनेताओं के कार्टून बनाने पर जेल होती है और सैंकड़ों लोगों की जान लेने पर बिरयानी मिलती है।
Guv Rav
संदेश देने के लिए मिस कॉल दी जाती है।
Purba Ray
एक लड़की आपसे शादी करती है, आपके लिए खाना बनाती है, आपके कपड़े धोती है और बच्चे भी पैदा करती है और फिर भी आप उसके परिजनों से दहेज मिलने की उम्मीद करते हैं।
Snazzy Poet
सड़क किनारे मिलने वाला खाना टॉप होटलों से भी ज्यादा स्वादिष्ट होता है।
Aditi Chawla
People do not caste their Vote but Vote their Caste (लोग चुनाव में भी जाति को ही वोट करते हैं।)
Sanaya
जींस और टीशर्ट को उत्तेजक पहनावा कहा जाता है और साड़ी को अच्छा।
Take It Easy
जहां लोगों को हर घंटे जश्न का मौका मिलता है...बिजली आ गई...बिजली आ गई....।
MahishAsura
डॉक्टर पैसों के लिए मरे हुए लोगों का भी इलाज कर देते हैं।
Ram Upadhayay
जहां बुजुर्गों के पैर छूकर उनका सम्मान किया जाता है।
Gautam
जहां पुलिसवालों चालान काटने के बजाए पांच सौ रुपये लेते हैं।
Karan Dhillon
बारिश में लड़की दिखी और प्यार हो गया।






