फेसबुक पर जल सत्याग्रह के लिए जुटे लोग

नई दिल्ली। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में अपनी जान जोखिम में डालकर 17 दिनों से जल सत्याग्रह कर रहे ग्रामीणों के सपोर्ट में भारत से लेकर अमेरिका तक में आवाज उठी। मप्र खंडवा जिले के घोघल गांव में अपनी कुछ मांगों को लेकर 17 दिनों से पानी के अंदर रह कर विरोध प्रदर्शन (जल सत्याग्रह) कर रहे 51 आंदोलनकारियों के आगे आखिरकार राज्य सरकार झुकी तो आंदोलनकारी भी पानी से उठ गए।
घोघल के लोगों को लेकर फेसबुक पर काफी सक्रियता रहती। लोगों ने न सिर्फ जल सत्याग्रह की तस्वीरें शेयर की बल्कि मप्र सरकार के साथ केंद्र सरकार की नीतियों को भी जमकर कोसा।
अमेरिका में रहने वाली पेंटर ओनिडिया ने इसे भारत के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि क्या हिंदुस्तान में आज भी लोगों को अपने हक के लिए ऐसे आंदोलन करने पड़ते हैं।
वहीं, दुबई में रहने वाले जुनैद काजी कहते हैं कि मप्र सरकार को डुबकर मर जाना चाहिए। आखिर यह कैसी सरकार है, जो खुद की जनता को ऐसी मुसीबत में डाल रही है।








