विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Jism-2 Searched Most In Bangladesh

जिस्म-2 को बांग्लादेश से किया जा रहा सबसे ज्यादा सर्च

dainikbhaskar.com | Aug 04, 2012, 13:32PM IST
 
 



शुक्रवार को रिलीज हुई पोर्न स्टार सनी लियोनी की फिल्म जिस्म-2 गूगल ट्रेंड्स में भी शामिल हो गई है। फिल्म शुक्रवार को ट्रेंड्स में तीसरे नंबर पर थी जबकि शनिवार को चौथे नंबर पर रही।


भारत में जिस्म 2 के बारे में सबसे ज्यादा बेंगलुरु और फिर नई दिल्ली और मुंबई से सर्च किया गया। लेकिन गूगल पर फिल्म के बारे में सर्च करने के मामले मेंबंग्लादेशियों ने भारतीयों को पछाड़ दिया।


गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म को बारे में सबसे ज्यादा बांग्लादेश से सर्च किया गया और फिर भारत से। इसके बाद पाकिस्तान के लोगों ने फिल्म के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया। संयुक्त अरब अमीरात के लोगों ने भी फिल्म के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखाई।


गौरतलब है कि महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुक्रवार को ही रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स ने खराब रेटिंग दी है। दैनिक भास्कर डॉट कॉम के रिव्यू के मुताबिक फिल्म में न ही लव स्टोरी है और न ही इसकी यूएसपी बताए जा रहे सेक्स सींस हैं।


ब्रिटिश मीडिया में भी 'जिस्‍म 2' के चर्चे, सेक्‍स को बताया फिल्‍म की यूएसपी  


भट्ट बोले- इंडियंस को चाहिए कामुक फिल्‍में, सनी की सफाई- सिर्फ पति के साथ करती हूं सेक्‍स

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment