केशुभाई ने की पार्टी बनाने की घोषणा, ट्वटिर पर उड़ा मजाक

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशुभाई पटेल ने भाजपा को अलविदा कहकर नई पार्टी बनाने का फैसला किया है। 84 वर्षीय केशुभाई पटेल गुजरात में भाजपा की पहली सरकार के मुख्यमंत्री थे।
केशुभाई पटेल रविवार को अपनी नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि केशुभाई ने यह भी कहा कि उनका इरादा मोदी को हराना नहीं बल्कि गुजरात की सेवा करना है।
केशुभाई पटेल नई पार्टी बनाने की घोषणा करने के बाद से ही ट्विटर पर ट्रेंड्स में शामिल हो गए हैं। ट्विटर पर उनकी खूब खिल्ली उड़ाई जा रही है। हालांकि जिन खातों से केशुभाई का मजाक उड़ाया जा रहा है वो या तो फर्जी हैं या मोदी के समर्थकों के हैं।
पढ़िए केशुभाई पटेल पर आई कुछ रोचक ट्वीट
Dr Manmohan Singh (Fake)
केशुभाई पटेल के भाजपा छोड़ने के बाद से ही गुजरात कांग्रेस के नेता परेशान हैं। उन्हें लगता है कि केशुभाई उनकी नौकरी खा जाएंगे।
Mosiqi Acharya
केशुभाई ने कहा कि वो रविवार को अपनी नई पार्टी की घोषणा करेंगे लेकिन जब उनसे पूछा गया कि आपका इरादा क्या है तो उन्होंने कहा मेरा इरादा मोदी को हराने का नहीं बल्कि गुजरात की सेवा करने का है।
Deepak R. Samal
केशुभाई ने भाजपा छोड़ी...और यूथ कांग्रेस उनका स्वागत करने के लिए बेताब।
MediaCrooks
उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान अकेले राहुल गांधी कॉमेडी कर रहे थे.. और गुजरात चुनावों में कॉमेडी करने के लिए केशुभाई पटेल पूरी पार्टी का गठन कर रहे हैं।
AshDubey
तो इस हफ्ते कुछ और राजनीतिक पार्टियां गठित होने जा रही हैं। अन्ना हजारे, केशुभई पटेल और कांशीराम राणा...सभी बुजुर्ग हाथ आजमा रहे हैं।
Aditya Raj Kaul
केशुभाई पटेल ने कहा था कि वो ढोलका में 40 हजार पटेलों को इकट्ठा करके मोदी के खिलाफ बगावत की शुरुआत करेंगे लेकिन वो 4 हजार को भी नहीं जुटा पाए थे।
ChandrabhushanJoshi
मुझे लगता है नई पार्टी बनाने का दौर चल रहा है। टीम अन्ना के बाद अब केशुभाई पटेल ने भी घोषणा की है। क्या लोकतंत्र के साथ मजाक हो रहा है।
Anand Purohit
भाजपा को छोड़कर केशुभाई पटेल नई पार्टी बना रहे हैं। मीडया ने कहा मोदी के लिए झटका और भाजपाई बोले चलो पार्टी करते हैं।






