विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Kindle Fire Hd Rocks Internet With Mega Launching

लांचिंग के साथ ही छा गया अमेजन का किंडल फायर

dainikbhaskar.com | Sep 07, 2012, 16:02PM IST
 
 



ऑनलाइन जगत की दिग्गज कंपनी अमजेन ने गुरुवार को नए टैबलेट और ई-रीडर लांच कर बाज़ार में हलचल पैदा कर दी।  कंपनी ने पहले ही घोषणा की थी कि वह किंडल ई-रीडर और किंडल फायर एचडी का अपडेट वर्जन लॉन्‍च करेगी। नया किंडल ज़्यादा ब्राइट स्क्रीन के साथ है इसका मतलब है कि अब रात के अंधेरे में भी किंडल पर किताब आसानी से पढ़ सकते हैं।


 


ये नए डिवाइस क्वॉड कोर प्रॉसेसर पर काम करेंगे और इनमें एक फ्रंट फेसिंग कैमरा भी होगा। यह डिवाइस एक बार चार्ज होने पर 8 हफ्ते तक चलेगा। सेंटा मोनिका में नए डिवाइस के साथ अमेजन के सीईओ जेफ बेजोज कहते हैं कि निश्चित कीमत में हम बेस्‍ट टैबलेट नहीं बना सकते हैं, बल्कि हम किसी भी कीमत पर अच्‍छा टैबलेट बना रहे हैं।



किंडल फायर एचडी कई स्‍तर पर आईपैड को टक्‍कर देगा। इसके नए वर्जन में डिस्प्ले 8.9 इंच है। जबकि आईपैड में यह 9.7 इंच है। इसी तरह अमेजन के नए डिवास में फ्रंट फेसिंग कैमरा है, जो स्‍काइप वीडियो कांफ्रेंसिग सॉफ्टवेयर के साथ काम करता है। यह सीधे तौर पर एप्‍पल के आईपैड और फेसटाइम वीडियो कांफ्रेसिंग सॉफ्टवेयर को चुनौती देता है। आईपैड की तरह नया किंडल फॉयर 16 जीबी की स्‍टोरेज क्षमता देता है। कंपनी ने इसकी कीमत 300 डॉलर रखी है जबकि आईपैड की बेसलाइन कीमत 500 डॉलर है।



लांचिंग के साथ ही अमेजन का नया किंडल फायर एचडी ऑनलाइन जगत पर छा गया। गूगल ट्रेंड्स में यह दूसरे नंबर पर रहा और अकेले अमेरिका से ही दो लाख से अधिक लोगों ने किंडल फायर के बारे में सर्च किया। यही नहीं लांचिंग के बाद से ही किंडल फायर एचडी ट्विटर पर ट्रेंड्स में शामिल है। यूट्यूब पर आया किंडल का विज्ञापन भी खूब देखा जा रहा है। 



किंडल फायर की लांचिंग ने सबसे बड़ी चनौती एप्पल के आईपैड के लिए पैदा की है। किंडल फायर एचडी मात्र 199 डॉलर में एक अक्टूबर से उपलब्ध हो जाएगा। 
चुनिंदा ट्वीट्स



Dumbledore


नए किंडल फायर से चमक 25 प्रतिशत कम हो जाएगी। क्या आपको पता है कि चमक कहां नहीं होती है....असली किताबों में...।



Allan Ogg 


ब्रिटेन में नया किंडल फायर एचडी 25 अक्टूबर को रिलीज होगा। 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment