विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Mahendra Singh Dhoni Set New Records With Double Ton Against Aussies

कूल धोनी ट्विटर पर हुए हॉट, इंग्लैंड से भी आईं तारीफें

dainikbhaskar.com | Feb 25, 2013, 12:53PM IST
 
 

महेंद्र सिंह धोनी के शानदार दोहरे शतक ने न सिर्फ आलोचकों का मुंह बंद किया है बल्कि कई नए कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं। महेंद्र सिंह धोनी रविवार से ही ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। 
 
धोनी ने 6ठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार दोहरा शतक लगाया है। वह टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। 
 
पढ़िए धोनी की तारीफ में की गईं कुछ चुनिंदा ट्वीट्स
 
 
Michael Vaughan 
विश्व क्रिकेट के सबसे कूल खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी जब सबसे ज्यादा जरूरत होती है तब शानदार प्रदर्शन करते हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त पारी खेली है। 
 
Star Sports 
धोनी टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 6ठें नंबर पर बल्लेबाजी करके दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे कप्तान भी बन गए हैं। इससे पहले सर डॉन ब्रेडमैन और हनीफ मोहम्मद यह कारनामा कर चुके हैं। 
 
 
Sreevani ‏
यह धोनी का पहला दोहरा शतक था। उन्होंने बेहद सादगी से अपना बल्ला उठाया, सरल मुस्कान दी और जमीन की ओर देखा। वह कितने डाउन टू अर्थ हैं। 
 
 
Sudheendra Kulkarni 
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हार्दिक अभिनंदन। चेन्नई की गर्मी में धोनी के दोहरे शतक ने रनों की बारिश कर दी है। 
 
Sharanu
मुझे उनकी बल्लेबाजी पसंद हैं। लेकिन इससे ज्यादा उनका कूल अंदाज और सादगी पसंद है। 
 
 
pawan 
आलोचकों का मुंह बंद करने के लिए यह डैशिंग इनिंग्स काफी है।
 
 
Santa ka chachu ‏
मैं धोनी का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं। लेकिन आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ एक ही दिन में दोहरा शतक देखना दुर्लभ है। 
 
Arup Roy ‏
224 किसी भी भारतीय टेस्ट कप्तान का  सबसे बड़ा स्कोर है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment