ममता ने अपनी टिप्पणी में लिखा, 'यह बयान स्पष्ट रूप से अनैतिक और असंवैधानिक है। मैं यह देखकर चकित हूं कि एक केंद्रीय मंत्री एक राज्य की सरकार को इस तरह का अप्रिय बयान कैसे लिख सकता है। इस पत्र ने एक बुरा उदाहरण पेश किया है और यह हमारे देश के लोकतंत्र पर कलंक है।'
अपना गुस्से का इजहार करते हुए ममता बनर्जी ने फेसबुक पर लोगों की राय भी मांगी है। ममता द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किए गए इस पत्र को खूब शेयर भी किया जा रहा है। इस पर एक हजार से अधिक टिप्पणियां आ गई हैं और इसे करीब 700 शेयर भी किया जा चुका है।
अब देखना यह है कि केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ममता की इस पोस्ट पर कमेंट करते हैं या नहीं। जयराम रमेश के पास इसे 'लाइक' करके माहौल को हल्का तो कर ही सकते हैं।