रस्सी पर नियाग्रा फाल्स पार करके छा गए निक

32 वर्षीय निक वालेंडा ने शुक्रवार रात अमेरीका और कनाडा को जो़ड़ने वाले दुनिया के एक सबसे विशाल जल प्रपात नियाग्रा को एक रस्सी पर चलते हुए पार किया। इस कारनामे के बाद से निक दुनियाभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। निक के इस कारनामे को अमेरिका के एबीसी नेटवर्क पर लाइव प्रसारित भी किया गया। निक का ये रोमांचक कारनामा आज ट्विटर संसार पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
शनिवार शाम 4 बजे तक नियाग्रा फाल्स ट्विटर ट्रेंड्स में पांचवे नंबर पर देखे गये और वह रविवार को भी ट्विटर के ट्रेंड पर रहे। करीब एक बजे वह इस ट्रेंड में शामिल थे और सातवें स्थान पर ट्रेंड कर रहे थे।
निक ने नियाग्रा फाल्स के दोनो छोरो की बीच की 1800 फुट की दूरी एक दो इंच मोटी रस्सी पर चलते हुए पार की। उनकी उनके 150 फुट नीच था नियाग्रा का भयंकर गर्जन करता हुआ पानी ।
निक ये कारनामा करने वाले पहले आदमी हैं और उनके इस ख़तरनाक स्टंट को देखने के लिए तो नियाग्रा पर हज़ारों लोग मौजूद थे ही अब ट्विटर पर भी लोग उनके बारे मे काफ़ी रोचक बातें कर रहे हैं ।
पढ़िए निक के कारनामे पर कुछ रोचक ट्वीट्स
Cassius Clay लगता है हमेशा गोरे लोग ही नियाग्रा को रस्सी पर चलकर पार कर पाएगें ।
Steve Murray मैं तो नियाग्रा फाल्स का ही शुक्रिया अदा करता हूं कि उसने निक की जान नहीं ली ।
Professor Snapeमुझे समझ नहीं आता कि एक पतली सी रस्सी पर चलकर नियाग्रा पार करने से आप एक बहादुर कहलाएगें या एक बेवकूफ़
Ryan McGeeमुझे पसंद नहीं अगर कोई गाड़ी चलाते वक़्त मुझसे बात करे हां अगर मैं नियाग्रा पर चल रहा हूं तो कोई बात नहीं ।
Brian Heffronनियाग्रा फाल्स पर आधी दूरी तय करते हुए ही निक कनाड़ा मे थे क्या उनके पास अपनी पासपोर्ट था?
Andrew aka Ketchup मैं तो नियाग्रा सिर्फ सड़क से ही जा सकता हूं ।
ANIMESH SHUKLAइस आदमी ने साबित कर दिया कि कनाडा विकास के रास्ते पर कितना पीछे है “अब तो नियाग्रा पर एक पुल बना दो”
GARY SAYक्या निक ने नियाग्रा के रास्ते कनाड़ा जाते वक़्त टोल दिया ?
निक वालेंडा सर्कस मे काम करने वाले ख़ानदान की सातवी पीढ़ी से है उन्होने फरवरी में ही अमरीकी प्रशासन से नियाग्रा पर ये स्टंट करने की अनुमति ली थी ।
रविवार का ट्रेंड देखें।
#DomesticViolenceHappy
Fathers Day
#ImSingleBecause
#bcm9
Rajat Gupta
Love For All Hatred For None
Niagara Falls
Shiv Sena
Suprabhat
Ram Jethmalani








