मनमोहन सिंह बोले तो खिल उठा ट्विटर
हमारे प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से ज्यादा सुर्खियां उनकी चुप्पी बटोरती है। मनमोहन चुप रहकर भी छा जाते हैं। प्रधानमंत्री पर चुटकुले बनाने के उद्देश्य से ही कई ट्विटर अकाउंट तक चलाए जा रहे हैं। लेकिन बुधवार को संसद में अपने भाषण से मनमोहन सिंह ने सबकी बोलती बंद कर दी।
मनमोहन सिंह ने सिर्फ जोरदार तर्क दिए बल्कि शानदार शायरी का सहारा भी अपनी बात कहने के लिए लिया। यही कारण है कि भाषण के एक दिन बाद तक भी मनमोहन सिंह ट्विटर पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
मनमोहन सिंह ने यह शेर पढ़कर सवाल किया, 'हमको है उनसे वफा की उम्मीद जो नहीं जानते की वफा क्या है' तो लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने जबाव दिया, कुछ तो मजबूरियां रही होंगी यूं ही कोई बेवफा नहीं होता तुम्हें वफा याद नहीं, हमें जफा याद नहीं जिंदगी और मौत के दो ही तराने हैं एक तुम्हें याद नहीं, एक हमें याद नहीं'।
पेश हैं मनमोहन सिंह पर किए गए कुछ चुनिंदा ट्वीट्स
Faking News
राहुल गांधी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री बनने में इच्छुक नहीं है। और संसद में मनमोहन सिंह का जोश देखिए। नौकरी का वादा हमेशा कारगर होता है।
Dr. Manish Kumar
मनमोहन सिंह के नाम सबसे ज्यादा विदेश यात्राएं करने का रिकॉर्ड दर्ज है। लेकिन बिडंबना यह है कि उनकी विदेश नीति ने हमारे सभी पड़ोसियों को दुश्मन बना दिया है।
digvijaya_420
भारत के नाइटवाचमैन ने मोदी से कहा है कि वह मनमोहन सिंह से तुलना करने पर उससे माफी मांगे ताकि वह अपना काम ईमानदारी से कर सके। क्या मोदी माफी मांगेंगे।
The Oddfather
कई सालों तक खामोश रहने के बाद मनमोहन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी। ऐसा लग रहा जैसे दीमक उन्हें खा गई हो।
bhupendra chaubey
पिछले कई सालों से देख रहा हूं, जब भी मनमोहन सिंह को चारो ओर से घेरा जाता है वह बिजली की सी तेजी से अपनी तलवार निकालते हैं।






