विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Manmohan Singhs Theek Hai Invites Flurry Of Jokes On Twitter

'ठीक है' ने उड़वाई मनमोहन सिंह की खिल्ली

1 of 4 Photos

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को राष्ट्र के नाम संदेश दिया। संदेश अंग्रेजी में था। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए वीडियो संदेश में डॉ. मनमोहन सिंह अपने संदेश के बाद कहते हैं, 'ठीक है'। संदेश को सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे पीएम कैमरामैन से पूछ रहे हों कि संदेश ठीक रिकॉर्ड हुआ है या नहीं। 

 
पीएमओ की ओर से जारी संदेश के दौरान पीएम देश को संबोधित कर रहे हैं और वहां खड़े किसी कर्मचारी का मोबाइल बैकग्राउंड में बज रहा है। यही नहीं बिना एडिटिंग करे ही वीडियो मीडिया को भेज दिया गया और पीएम के बयान के साथ ठीक है भी प्रसारित हो गया। हालांकि फेसबुक पर डॉ. मनमोहन सिंह के अधिकारिक अकाउंट से वीडियो को एडिट करने के बाद जारी किया गया है। 
 
इस ठीक है के प्रसारित होने के बाद से ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ट्विटर पर खूब खिल्ली उड़ाई जा रही है। 'ठीक है' ट्विटर पर वर्ल्डवाइड ट्रेंड कर रहा है और लोग तमाम तरह की टिप्पणियां पीएम पर कर रहे हैं। 
 
 
पेश हैं कुछ चुनिंदा टिप्पणियां
 
 
Damyanti G 
महिलाओं का बलात्कार हो  रहा है, मंत्री भ्रष्टाचार कर रहे हैं, सत्ता पर अपराधी और रेपिस्ट काबिज हो गए हैं, पुलिस प्रदर्शनकारियों पर लाठी चला रही है और मनमोहन सिंह की दुनिया में सब कुछ ठीक है। 
 
Ram N Kumar ‏
ऑनलाइन प्रोटेस्ट नहीं करते सकते (धारा 66A) और ऑफलाइन प्रोटेस्ट नहीं कर सकते (धारा 144) और अब तो मैं अपनी पसंद के मेट्रो स्टेशन से बाहर भी निकल सकता, यही ठीक है। 
 
 
Baba Haramdev
ओबामा- मेरे बास गाड़ी है, बंगला है, वोदका है, यूएसए है, तुम्हारे पास क्या है? मनमोहन सिंह- ठीक है। 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment