मेरीकॉम की राह में कई रोड़े

लंदन। बॉलीवुड के शहंशाह की एक ट्वीट ने उनकी पूरी दुनिया में बेइज्जती करा दी। अपनी एक ट्वीट पर बच्चन ने लिखा कि असम से दो बच्चों की मां ने देश के लिए गर्व करने का मौका दिया गया है। बिग बी मेरीकॉम की तारीफ करते वक्त यह भूल गए कि वह असम नहीं, मणिपुर से आती हैं।
अमिताभ बच्चन की इस ट्वीट ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया कि ओलिंपिक मशाल को लेकर दौड़ने वाले अमिताभ बच्चन को क्या अपने देश की सही जानकारी नहीं है। हालांकि, बाद में अमिताभ बच्चन ने इसके लिए माफी मांग ली।
सामाजिक कार्यकर्ता एग्नेस खर्शिंग कहते हैं कि अमिताभ बच्चन जैसे कद वाली शख्सियत को ट्वीट करने से पहले भूगोल का ज्ञान बढ़ा लेना चाहिए था। कितनी शर्म की बात है कि उन्हें यह नहीं मालूम की मेरीकॉम कहां से आती हैं। नार्थर्इस्ट के साथ और कितना भेदभाव होगा?
इंफाल की टीवी एंकर वाई रूपचंद्र कहते हैं कि यदि मणिपुर असम है तो संभवत मुंबई इलाहाबाद है। बिग बी ने कई अचीवमेंट प्राप्त किया है लेकिन यह दुखदायी है कि उन्होंने भारतीय मानचित्र को अव्यवस्थित कर दिया है।
वहीं, ओलिंपिक में क्या मेरीकॉम के साथ भी गलत फैसला हो सकता है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर अधिकांश लोग मेरीकॉम के लिए लोग दुआएं मांग रहे हैं लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो इस बात की आशंका जता रहे हैं कि मेरीकॉम को भी कहीं खराब फैसले का दंश न भोगना पड़े।
यदि आज मेरीकॉम जीतती हैं तो सिल्वर मेडल भारत की झोली में आ जाएगा। ट्विटर और फेसबुक पर मेरीकॉम को लेकर कई आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं।
किरण (@kiranks) लिखती हैं कि चार मुक्केबाज़ों को ख़राब फैसले झेलने पड़े हैं तो मैरी के साथ भी क्या ऐसा हो सकता है। आखिर वो ब्रिटिश खिलाड़ी के साथ खेल रही हैं।
समर (@samar11) ने लिखा कि जीते या हारे, लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि मेरी कॉम मिस इंडिया हे।
वहीं, फेसबुक पर भी ऐसे ही कुछ आशंका व्यक्त की जा रही हैं। फेसबुक पर कुछ लोगों ने ऐसी ही प्रतिक्रियाएं दी हैं।
ममता शर्मा ने फेसबुक पर कमेंट किया कि लंदन ओलिंपिक में भारतीयों के साथ बुरा हुआ है। ऐसा अब नहीं होना चाहिए। ऐसा फिर होता है तो भारत को ओलंपिक का बहिष्कार कर देना चाहिए।
अभिषेक कुमार ने फेसबुक पर लिखा कि मेरीकॉम के साथ यदि कुछ गलत होता है तो भारत को चुप नहीं बैठना चाहिए। देश को पुरज़ोर तरीके से विरोध करना चाहिए।








