मूर्ति का सिर कलम, ट्विटर पर माया की फजीहत

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर पार्क में लगी मायावती की मूर्ती को गुरुवार को उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया। सेना के कार्यकर्ताओं ने अपने संदेश में कहा है कि मायावती जिंदा हैं और वो उनकी मूर्तियां लगाए जाने के खिलाफ हैं। बेहतर हो अंबेडकर पार्क में शहीद दलित नेताओं की मूर्तिायां लगाईं जाएं।
मूर्तियां तोड़ने वाले संगठन ने मायावती द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच की मांग भी की है। इस खबर के आने के बाद उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगीं। पढ़िए ट्विटर पर शेयर किए गए कुछ रोचक ट्वीट्स...
Ramesh Srivats
लखनऊ में मायावती की एक बड़ी प्रतिमा को तोड़कर सिर और पर्स हटा दिए गए। और दोनों ही खाली निकले।
Faking News
ऐसा लगता है जैसे किसी ने यह अफवाह फैला दी हो कि मायावती ने अपना सभी धन मूर्तियों में छुपाया है।
Frootifer Vajpayee
और वो पल जब उन्हें पता चला कि मायावती का सिर और पर्स खाली हैं।
Ajith
अखिलेश यादव ने मायावती से कहा, 'टेल्स आई विन हेड्स यू लूज'
GRV
मायावती की मूर्ति का सिर कलम? मुझे फिल्म ट्रॉय की याद आ गई, वेलडन एचिलिस यादव।
Ratty Miller
लखनऊ में मायावती की मूर्ति तोड़कर पर्स और सिर हटा दिए गए। सिर तो वो अपना पहले ही गंवा चुकी हैं और पर्स पर जनता का हक है।
John Ranjith
मायावती की मूर्ति तोड़ दी गई लेकिन सवाल यह है कि उन्हें यह मूर्ति लगवाने की जरूरत ही क्या पड़ी...क्या वो मर गईं हैं या राष्ट्रीय हीरो हैं। मुझे लगता है कि दोनों ही पैमानों पर वो खरी नहीं उतरती।
Rahul Singh
मायावती की मूर्ति का सिर आसाम के दंगा प्रभावित इलाके में मिला। सेना उसे वहां लोगों को डराने के लिए ले गई थी लेकिन हिंसा और भड़क गई!
sameerasen
मायावती की मूर्ति का सिर कलम किया...घटना के वीजुअल और एक्सलूसिव कवरेज का टीवी पर दिखाया जाना सवाल खड़े करता है कि क्या इस तरह की घटनाओं की पब्लिसिटी की जानी चाहिए।
Hybriiid
अगर न्यायव्यवस्था ने मायावती के भ्रष्टाचार पर नजर रखी होती तो आज उनकी मूर्ति का सिर कलम करने की जरूरत ही नहीं होती।








