विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Microsoft New Logo Video Trends On Youtube

क्या आपको पसंद आया माइक्रोसॉफ्ट का नया लोगो?

Dainikbhaskar.com | Aug 25, 2012, 16:20PM IST
 
 



माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कॉरपोरेट लोगों को बदल दिया है। 25 सालों से माइक्रोसॉफ्ट प्रॉडक्ट की पहचान बन चुका 4 रंग वाला विंडोज का लोगों अब नजर नहीं आएगा। नया लोगों अक्‍टूबर में आने वाले विंडोज 8 में दिखाई देगा।



माइक्रोसॉफ्ट के नए लोगो के वीडियो को यूट्यूब पर भारत में खूब देखा जा रहा है। शनिवार को यह वीडियो भारत में ट्रेंड्स में शामिल था। 23 अगस्त को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 16 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि वीडियो पर आई प्रतिक्रियाओं में माइक्रोसॉफ्ट के नए लोगों को खास रेस्पांस नहीं मिला है। करीब चार हजार प्रतिक्रियाएं वीडियो पर आईं हैं जिनमें से अधिकतर नकारात्मक हैं। नए लोगों के वीडियो को करीब सात हजार लोगों ने लाइक किया है तो दो हजार से अधिक ने नापसंद भी किया है। 



माइक्रोसॉफ्ट ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह वह विंडोज सॉफ्टवेयर के लोगो में मूलभूत परिवर्तन करेगा। नया लोगों नीले रंग का कुछ मुड़ा हुआ ब्लॉक होगा जिसके मध्य में सफेद रंग की आड़ी तिरछी रेखाएं होंगी, जो विंडो को प्रदर्शित करेंगी। 



कम्पनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, 'विडो लोगो दमदार है और इसकी पहचान है। जब हमने इसका विश्लेषण किया तो हमने लोगो के निर्माण के विषय में महसूस किया जो हमारे सिद्धातों का प्रतिनिधित्व कर सके।' 



माइक्रोसॉफ्ट ने इस साल कई नई चीजें की  हैं। इसमें सरफेस टेबलेट से लेकर विंडोज 8, विंडोज फोन 8, न्‍यू ऑफिस सूइट और विंडोज सर्वर 2012 शामिल है। लेकिन इसके बाद भी कंपनी संतुष्‍ट नहीं हुई और उसने अपना नया लोगों चेंज कर दिया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment