राज ठाकरे का प्रदर्शन यानि गुंडों की संयम सभा

महराष्ट्र नवनिर्माण सेना 11 अगस्त को आजाद मैदान में असम और बर्मा में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हुए प्रदर्शन के विरोध में आज मुंबई में मार्च कर रही है।
हजारों की तादाद में मनसे समर्थक सड़कों पर हैं और दक्षिण मुंबई की ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। राज ठाकरे न सिर्फ सुर्खियों में बने हुए हैं बल्कि सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर भी उन्हें लेकर ही चर्चा की जा रही है।
मनसे, राज ठाकरे, मुंबई और आजाद मैदान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि ज्यादार लोग ट्विटर के जरिए राज ठाकरे और उनके एजेंडे पर ही सवाल उठा रहे हैं। पढ़िए ट्विटर पर आईं कुछ प्रतिक्रियाएं..
Shaili Chopra
अभी एक मित्र ने बताया कि उसे बांद्रा से पेडर रोड आने में दो घंटे लगे। राज ठाकरे की रैली जो है।
Ruben Mascarenhas
कानून तोड़कर कानून तोड़े जाने के खिलाफ रैली...हंसी आ रही है राज ठाकरे और उनकी नाकामी पर।
Joy
तो अब मनसे के गुंडा रजा अकादमी के गुंडों की हाथापाई के विरोध में हाथापाई करेंगे। हो सकता है इसके बाद मनसे की गुंडागर्दी के खिलाफ शिवसेना मुंबई की सड़कों पर गुंडागर्दी करे।
Chinmay.S.
मरीन ड्राइव, आजाद मैदान, फव्वारे, वीटी मेट्रो के आसपास से बचके रहें। मनसे की रैली है।
Shomini Sen
मनसे आज रैली का आयोजन कर रही है...मुंबई की ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे हैं।
arvind
प्रिय राज ठाकरे, लाखों लोग तुम्हारे भाषण का इंतजार कर रहे हैं। कृप्या हमें धर्मनिरपेक्षता से निराश न करें।
Riea Acharya2014
के चुनाव नजदीक आ रहे हैं। और अब उन्हें दिखाना है कि वो भी कुछ कर रहे थे। ये राज ठाकरे और उसकी मनसे तब कहां थे जब मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था।
Esha Hanspal
अगर ये प्रदर्शन हिंसा के खिलाफ है तो फिर मुंबई में इतनी खामोशी क्यों हैं...सुबह से ऐसा क्यों लग रहा है कि शहर में कुछ होने वाला है।
Gurinder S Ahluwalia
देश कानून से चलता है। किसी भी व्यक्ति को कानून तोड़कर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।
Praveen
मुंबई हिंसा के खिलाफ मनसे का प्रदर्शन ऐसे ही है जैसे गुंडा का संयम कन्वेंशन का आयोजन करना।
Deepak V Doddamani
और मनसे नेता राम कदम का कहना है कि हम पुलिस के समर्थन में मोर्चा निकाल रहे हैं लेकिन हमे पुलिस कमिश्नर अरूप पटनायक का इस्तीफा चाहिए। हंसी आती है उनके दोगलेपन पर।
Prasanta Biswal
मनसे और राज ठाकरे इस रैली के जरिए समस्या को और बढ़ा कर रहे हैं। हमें शांति चाहिए...अंदरूनि जंग नहीं।
shruti
मनसे की रैली 11 अगस्त के विरोध में प्रदर्शन नहीं है बल्कि मुंबई के लोगों और हिंदुओं का शक्ति प्रदर्शन है। ये घटना को दोहराये जाने के खिलाफ चेतावनी भी है।








