ModiHangout में भी Hang Modi!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम को 8 बजे से गूगल प्लस पर लोगों से लाइव चैट करेंगे। उनके चैट शो को फिल्म स्टार अजय देवगन होस्ट करेंगे। हालांकि इस चैट शो में हिस्सा लेने और मोदी से सवाल पूछने के लिए बेहद कड़ी प्रक्रिया अपनाई गई थी और उन लोगों के नाम पहले से ही तय कर दिए गये थे जो मोदी से सवाल करेंगे। यही नहीं मोदी से किए जाने वाले सवालों को भी पहले से ही पूछ लिया गया था।
यह पहली बार है जब भारत के किसी राज्य का कोई मुख्यमंत्री इंटरनेट के जरिए लोगों से सीध संवाद करेगा। नेताओं के लिये पब्लिक के बीच पहुंचना और उनकी बात सुनना कोई नई बात नहीं है लेकिन नरेंद्र मोदी सीधे लोगों के सवाल स्वीकार कर रहे हैं। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि मोदी से किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं।
गूगल प्लस 'हैंगआट' के कारण हैश टैग ModiHangout ट्विटर पर ट्रेंड्स में शीर्ष पर शामिल हैं। प्रत्येक मिनट 20 से अधिक ट्वीट्स इस ट्रेंड में की जा रही हैं। पढ़िए कुछ चुनिंदा ट्वीट्स....
Kiran Kumar S
ModiHangout एक परफेक्ट हैश टैग है। मोदी के फैंस उनके साथ हैंग आउट करेंगे जबकि उनके विरोधी Modi और हैंग (लटकाना) शब्दों को एक साथ देखकर ही खुश हो जाएंगे?
Gururaj S
नरेंद्र मोदी का विरोध करने वाला मीडियाकर्मी, एक्टविस्ट जो 'हैंग मोदी' का नारा लगाते हैं वो आज मोदी के साथ हैंग आउट कर सकते हैं। और चिंता की भी कोई बात नहीं है क्योंकि वहां उन्हें लटकाया नहीं जाएगा।
¥en Suresh
प्रिय मनमोहन सिंह आप आज रात 8 बजे 'मोदी हैंगआउट' में आमंत्रित हैं। कृपया वहां खामोश न रहें।
Joy
नरेंद्र मोदी को हैश टैक ModiHangout बनाने वाली अपनी पीआर एजेंसी को झाड़ पिलानी चाहिए। अगर उनमें जरा भी दिमाग होता तो वो Modi और Hang शब्द का एक साथ इस्तेमाल नहीं करते।
Abhijeet Nagawade
मनमोहन सिंह ने देश के चुनिंदा संपादकों से बंद कमरे के भीतर बात की थी जबकि नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया से खुले आम बात करेंगे।
BJP-A SHAME
अजय देवगन आमिर खान की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो उल्टा कर रहे हैं...असत्यमेव जयते।
Rahul Ahire
मोदी हैंगआउट मतलब चिंगम के साथ सिंहम।
Guruprasad B Gudi
काजोल ने मॉय नेम इज खान में काम किया और अजय देवगन आज मोदी हैंगआउट को एंकर कर रहे हैं। यह मेरी आज की सेक्यूलर ट्वीट है।
Rahul Sharma
मोदी हैंगआउट सिर्फ संचार का तरीका नहीं है बल्कि यह कांग्रेस के लिए एक संदेश है...क्या कांग्रेस सुन रही है।








