Home >> Trending on Web >> Narendra Modi Rocked At SRCC
नरेंद्र मोदी के भाषण से छा गया एसआरसीसी
dainikbhaskar.com
| Feb 06, 2013, 18:20PM IST
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में छात्रों को संबोधित किया। मोदी ने अपने भाषण में भारत की युवा आबादी के सपनो, गुजरात की विकास गाथा और भविष्य में विकास के मॉडलों की बात की।
नरेंद्र मोदी का कॉलेज के बाहर विरोध भी किया गया। हालांकि इस भाषण के बाद एसआरसीसी ट्विटर पर ट्रेंड्स में तुरंत टॉप पर आ गया।
पढ़िए कुछ चुनिंदा ट्वीट्स
sundeepkhanna
हमने अंतिम बार किसी राजनेता को कब अपने विपक्षी का नाम लिए बिना एक मिनट से अधिक देर तक बोलते हुए सुना था?
Nandeesh
कांग्रेस जब चूड़ियां बेच रही है तब मोदी उम्मीद बेच रहे हैं। यह हमारे ऊपर है हम क्या चाहते हैं।
एक गृहिणी
एसआरसीसी में मोदी का भाषण बेहद सरल और विकास पर आधारित था लेकिन यह यूपीए और कांग्रेस को हिला देने जितना शक्तीशाली था।
Rupam Goswami
मैं मोदी का प्रशंसक नहीं हूं, लेकिन उन्होंने एक शानदार भाषण दिया।
The Bad Doctor
यदि मोदी एसआरसीसी में छात्रों को संबोधित करते हैं तो इसमें गलत क्या है? भारत में सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है।
Rahul
एसआरसीसी- राम और कॉमर्स एक साथ यानि परफेक्ट गुजराती फीलिंग।
Dishant
मोदी के भाषण के बाद चिदंबरम- आज असल में कांग्रेस की जीत हुई है क्योंकि हम मोदी को भाषण को दो घंटे से पहले ही रोकने में कामयाब रहे।
Srikanth
भारत के युवाओं को सिर्फ यूथ आइकन नहीं बल्कि विजेता चाहिए और इसलिए ही वह मोदी को प्यार करते हैं।
Ankita Thakur
हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि मोदी स्वयं भाषण देने के लिए एसआरसीसी नहीं गए बल्कि छात्रों ने उन्हें चुना था, रतन टाटा जैसी शख्सियत पर तरजीह देते हुए।
Pakhi Shukla
सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी मोदी के भाषण लिखने वाले से संपर्क स्थापित कर रहे हैं। लेकिन मैं कहूंगी कि नरेंद्र मोदी लिखित भाषण नहीं पढ़ते, वह दिल से बोलते हैं।






