इंटरनेट पर नरेंद्र मोदी का जलवा

इंटरनेट पर शनिवार का दिन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम रहा। शुक्रवार से ही मोदी के गूगल प्लस हैंगआउट को लेकर चर्चा जोरों पर थी।
मोदी ने शुक्रवार आठ बजे लोगों के सवालों का सामना करने का वादा किया लेकिन इंटरनेट पर दर्शन रात को 9 बजे दिए। मोदी का गूगल प्लस चैट साक्षात्कार देश में अपनी तरह का पहला साक्षात्कार था जब किसी नेता ने वीडियो चैट पर लोगों के सवालों का सामना किया और जवाब दिए।
इस चैट साक्षात्कार के बाद से ही इंटरनेट जगत में नरेंद्र मोदी की चर्चा हो रही है। मोदी ट्विटर, गूगल और यूट्यूब पर ट्रेंड्स में शामिल हैं। यूट्यूब पर पोस्ट नरेंद्र मोदी के साक्षात्कार के वीडियो को भी 24 घंटों के भीतर करीब 20 हजार लोग देख चुके हैं।
शुक्रवार देर रात मोदी के लाइव चैट शो को भी करीब 11 हजार लोगों ने देखा। हमने साक्षात्कार के दौरान कई बार वीडियो लिंक को चैक किया। एक समय में दर्शकों की संख्या अधिकतम 11 हजार के नजदीक ही थी। आप भी देखिये मोदी का यह साक्षात्कार और व्यक्त कीजिये अपनी राय।
इंडिया फर्स्ट ही सेक्यूलरिज्म हैः नरेंद्र मोदी







