Home >> Trending on Web >> Never Tell A Girl That
एक लड़की से कभी नहीं कहना चाहिेए कि....
dainikbhaskar.com
| Feb 05, 2013, 21:00PM IST

यदि आपसे यह पूछा जाए कि लड़कियों से क्या नहीं कहना चाहिए तो आप क्या कहेंगे? वैसे यदि सवाल किसी लड़की ने किया हो तो अधिकतर लोग खामोश ही रहना पसंद करेंगे...लेकिन जब यह सवाल ट्विटर पर पूछ लिया जाए तो जाहिर है काफी रोचक जबाव आएंगे।
कुछ ऐसा ही मंगलवार को हुआ। ट्विटर पर किसी ने पूछा कि लड़कियों से क्या नहीं पूछना चाहिेए और चंद मिनटों में ही यह सवाल ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। 'नेवर टेल ए गर्ल' ट्रेंड में काफी रोचक ट्वीट्स आए। पेश हैं कुछ चुनिंदा ट्वीट्स...
Meethi Chhuri
कभी किसी लड़की से नहीं कहना चाहिए कि उस पर यह ड्रैस सूट नहीं कर रही है वरना वह ड्रैस बदलने में ही दोगुना वक्त खर्च कर देगी।
Whiskey totaller
कभी किसी लड़की से यह नहीं कहना चाहिए कि आप उसके साथ शॉपिंग पर नहीं आए होते तो क्या कर रहे होते। अगर ऐसा कहा तो वह सिर्फ आपके मुंह पर फेंकने के लिए ही हाई हील्स खरीद लेगी।
Crispy Smile
कभी किसी लड़की से यह नहीं कहना चाहिए कि चाओमीन आपकी पसंदीदा डिश है।
vella4ever
कभी मजाक में भी किसी लड़की से यह नहीं कहना चाहिए की वह बदसूरत है। सुंदरता के मामले में लड़कियां मजाक में कही गई बात को भी गंभीरता से ले लेती है।
Shirish Kunder
कभी किसी लड़की से कुछ नहीं कहना चाहिए, सिर्फ उनकी बात सुननी चाहिए।
Sweaty Kuhu
कभी किसी लड़की से यह नहीं कहना चाहिेए कि क्या तुम यह सब खाने वाली हो।
Ra_Bies
कभी किसी लड़की से यह नहीं कहना चाहिए कि उसकी दोस्त कितनी सुंदर है।
Prerna
कभी किसी लड़की से यह नहीं कहना चाहिए की शॉपिंग कैसे करें या उसका हेयरस्टाइल कितना खराब है। अल्लाह की कसम जिंदा गाड़ दिए जाओगे।
Jigar Doshi
कभी किसी लड़की से यह नहीं कहना चाहिए कि तुम उससे प्यार करते है...वह हमेशा पूछेगी कि कितना...और कल बताए गए जबाव को स्वीकार भी नहीं करेगी।
jyotika
कभी किसी लड़की को यह नहीं कहना चाहिए कि तुम उसकी उम्र के बारे में क्या सोचते हो...और अगर कहो तो पांच साल कम करके ही कहना चाहिए।







