Home >> Trending on Web >> Now Jara-Jara Tries Kolaveri Di On Youtube
यूट्यूब पर अब जरा-जरा कोलावरी
dainikbhaskar.com
| May 09, 2012, 10:44AM IST

कोलावरी डी ने यूट्यूब पर धूम मचा दी थी। यूट्यूब पर वीडियो की कामयाबी के बाद ही धनुष और उनकी फिल्म सुर्खियों में आए थे।
कोलावरी डी गीत की कामयाबी का आलम यह था कि इसके सैंकड़ों वर्जन भी यूट्यूब पर आए।
अब कोलावरी डी जैसे ही एक और गीत के जरिए एक और फिल्म को प्रोमोट करने की कोशिश की जा रही है।
अल्लरी नरेश ने फिल्म सुडीगाडू के लिए जरा-जरा गीत गाया है जिसे मंगलवार को यूट्यूब पर पोस्ट किया गया। इस गीत को भी कोलावरी डी की तरह ही रिकार्डिंग स्टूडियो में फिल्माया गया है।
यूट्यूब पर हालांकि अभी इस वीडियो को ज्यादा तो नहीं देखा गया है लेकिन फिर भी यह ट्रेंड में है।
आप भी देखिए इस वीडियो को और तय कीजिए कि क्या यह कोलावरी डी को टक्कर दे पाएगा?





