PHOTOS: आसमान से देखिए ओलंपिक के मेजबान शहर

1896 में एथेंस से लेकर 2012 में लंदन तक ओलंपिक खेल अब तक दुनियाभर के 22 शहरों में हो चुके हैं।
ये सभी शहर अपने आप में अलग और अनूठे हैं। अगर इन शहरों में कोई समानता है तो वो ये है कि ये आकाश से बेहद शानदार और दिलकश लगते हैं।
ओलंपिक की मेजबानी करने वाले 22 शहरों की नासा ने सेटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं। नासा के पास कई सेटेलाइट हैं जो दुनियाभर की तस्वीरें आकाश से उतारती रहती हैं।
इन तस्वीरें में सबसे पुरानी तस्वीर साल 1997 में ली गई एटलांटा की तस्वीर है। सबसे नई तस्वीर लंदन की है जो मार्च 2012 में ली गई थी। नासा द्वारा जारी की गई कई तस्वीरों में तो अंतरराष्ट्रीय सीमारेखा तक दिख रही है।
देखिए ओलंपिक की मेजबानी करने वाले इन २२ शहरों की आकाश से ली गईं तस्वीरें। यह तस्वीरें इंटरनेट पर भी खूब शेयर की जा रही हैं। सभी तस्वीरें नासा ने जारी की हैं।








