विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Pak VS India Match Trend On Twitter Read Funny Tweets

हार से पहले ही ट्विटर पर उड़ी टीम इंडिया की खिल्ली

dainikbhaskar.com | Jan 03, 2013, 18:56PM IST
 
 

कोलकाता में भारत  और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रिआएं आती रहीं। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला ट्विटर ट्रेंड्स में शीर्ष पर शामिल रहा। यही नहीं मैच से जुड़े कई अन्य ट्रेंड्स भी ट्विटर पर छाए रहे। 
 
एक नजर मैच के दौरान किए गए ट्वीट्स पर....
 
Munna Hyderabadi 
पाकिस्तान हमेशा भारत के खिलाफ गुप्त घातक हथियार लेकर आता है। क्या उनकी जनसंख्या भारत से ज्यादा है?
 
Hemanth Kumar 
अच्छा है...कम से कम अब हार के लिए सचिन को जिम्मेदार तो नहीं ठहराया जाएगा।
 
Sohaib Khan 
टीम इंडिया ने अच्छी तरक्की की है। पिछले मैच में 33 ओवर के बाद उन्होंने 102/6 रन बनाए थे। इस बार स्कोर 103/6 है।
 
Shaliwahan Naik 
उम्मीद करते हैं कि भारत वनडे में अपने टी-ट्वेंटी स्कोर को पार कर लेगा। 
 
Karan Patil
अब सिर्फ सिद्धू की मजेदार कमेंट्री सुनने के लिए ही मैच देख रहा हूं। 
 
Kasun Gayan Bandara 
धोनी की तारीफ तो बनती है। 80 हजार दर्शकों को बीच अकेले डट कर मुकाबला कर रहे हैं। 
 
HIS HIGHNESS HAPURAM 
मैच के बाद धोनीः हनी सिंह का हाई हील्स गाना इस हार के लिए जिम्मेदार है। 
 
Ankur Mishra 'yugal' 
पाकिस्तान के पास सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है या हमारी बल्लेबाजी सबसे खराब है?
 
Shiva Kumar Dhivakar 
पहले तो हम 300 तक का पीछा कर लेते थे और अब 250 के लिए ही संघर्ष कर रहे हैं। 1999 की टीम की याद आ गई। 
 
Karthik Subramanian 
मुझे लगता है कि हमें पाकिस्तान की तारीफ करनी चाहिए। शानदार गेंदबाजी, जबरदस्त टॉप आर्डर। सब फिट और फाइन। वैसे हमारे पास क्या है?
 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment