संसद स्थगित, पढ़िये कुछ मजेदार ट्वीट्स

संसद एक बार फिर शुरु होते ही स्थगित हो गई। पिछले दो हफ्तों से लगातार संसद की कार्यवाही स्थगित हो रही है। सोमवार को संसद का स्थगित होना भी ट्विटर पर ट्रेंड में शामिल था। पढ़िये कुछ चुनिंदा ट्वीट्स..
Faking News
सचिन तेंडुलकर संसद में उपस्थिती दर्ज करवाकर वक्त पर मैच खेलने भी पहुंच सकते थे।
Purba Ra
संसद में हंगामे का मुख्य कारण घोटाले नहीं बल्कि घोटालों में हिस्सा है। मुद्दा यह है कि तुमने हमसे ज्यादा क्यों कमाया।
Sachin Kalbag
मुझे तो ऐसा सॉफ्टवेयर बनाने में अच्छा मौका दिख रहा है जो 11 बजकर 5 मिनट पर अपने आप ट्वीट कर दे संसद की कार्यवाही स्थगित। मीडिया हाउस इसे खूब खरीदेंगे।
Anupam Kher
ग्राहक सेवा की हद, स्विस बैंक भारतीय संसद में अपना एटीएम खोलने जा रही है!!!
Souvik Basu
सचिन तेंडुलकर को समझना चाहिए की भले ही संसद की कार्यवाही स्थगित करना सही हो लेकिन रन बनाना स्थगित कर देना सही नहीं है।
Natasha Shergill
जिस दिन संसद पूरे दिन काम करेगी उस दिन यह सबसे बड़ी खबर होगी। नेताओं ने तो हद ही कर दी है।
Manan Vatsyayan
यह संसद के मानसून सत्र का अंतिम सप्ताह है, मैं आशा करता हूं कि यह मानसून का भी अंतिम सप्ताह न हो....मौसम बहुत अच्छा है।
Sajith Sathyanandan
संसद की कार्यवाही कोयला घोटाले पर हंगामे के बाद स्थगित कर दी गई...पिछले दो हफ्तों से यह खबर मेरी टाइमलाइन में है।






