विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Poonam Pandey Now Stumps Out Harsha Bhogle

अब पूनम पांडे ने हर्षा भोगले को किया स्टंप!

dainikbhaskar.com | Sep 06, 2012, 22:06PM IST
 
 



पूनम पांडे मुंह लगाना चर्चित कमेंटेटर हर्षा भोगले को महंगा पड़ रहा है। हर्षा भोगले ने पूनम पांडे के बारे में ट्वीट क्या कर दिया पूनम उनके पीछे ही पड़ गई है।


दरअसल भोगले ने ट्वीट किया था, 'अगर आपके टॉप 5 चर्चित लोगों की सूचि पूनम पांडे से शुरु होती है तो मुझे उसमें नहीं रहना।'


हर्षा के इस ट्वीट पर पूनम इतनी खफा हुई कि उसने उनपर निशाना साधकर ट्वीट करने शुरु कर दिए। पूनम ने जवाबी ट्वीट किया, 'सीनियर कमेंटेटर ने यह नोटिस किया की मैं टॉप पांच लोगों में हूं, यह बहुत स्वीट है। प्रजातंत्र में जनता का फैसला कुछ लोगों की राय से ऊपर होता है।'


पूनम पांडे ने कुछ रिट्वीट्स भी किए। पेश हैं पूनम के कुछ चुनिंदा ट्वीट्स और रिट्वीट्स...


फिल्म गुरु का एक डॉयलाग है, 'अगर लोग तुम्हारे खिलाफ बोलने लगे तो समझ लो कि तुम तरक्की कर रहे हो।'


'मैं यकीन नहीं कर सकती कि इतने ब्रिलिएंट कमेंटेटर ट्विटर पर मेरे मूवमेंट को फॉलो कर रहे हैं। सरजी, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं।'


'क्या बात है, अब कमेंटेटर भी पूनम पांडे से स्टंप हो रहे हैं।'


'सरजी क्रिकेट देखिये, फाइन लैग से क्या तकलीफ है?'


'तुझ को मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं, पूनम पांडे फिर ट्रेंड्स में टॉप पर।'


हालांकि अभी तक हर्षा भोगले ने पूनम पांडे की ट्वीट्स का जवाब नहीं दिया है। अब देखना यह है कि हर्ष कब तक खामोश रहते हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment