Home >> Trending on Web >> Possible Dhoni Excuses After Lost To England At Kolkata
हार के बाद धोनी बनाएंगे ये मजेदार बहाने
Dainikbhaskar.com
| Dec 08, 2012, 17:24PM IST

भारत पर हार के बादल मंडरा रहे हैं। कोलकाता टेस्ट में भारत का हारना लगभग तय हो गया है। भार की इस एक और संभावित शर्मनाक हार ने ट्विटर पर लोगों को धोनी को बहाने सुझाने के लिए मजबूर कर दिया है।
पिछली हार से सबक न लेते हुए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बिना सिर पैर के बहाने प्रेस कांफ्रेंस में बनाए थे जिसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। लेकिन इस बार धोनी को हार के बहाने बनाने पर ज्यादा दिमाग नहीं लगाना पड़ेगा। इंटरनेट यूजर्स ने धोनी की यह मुश्किल हल कर दी है।
ट्विटर पर हार के बाद धोनी के बहाने से संबंधित हैशटैग पॉसिबल धोनी एक्सक्यूसेज शीर्ष पर ट्रेंड कर रहा है। एक नजर इस ट्रेंड में पोस्ट किए गए कुछ मजेदार ट्वीट्स पर
Sambha
तुम चाहते हो कि मैं जीत जाऊं...मैं झारखंड से हूं...भारत के लिए अच्छी बात यह है कि मैं नक्सली नहीं बना।
Honeybunny
पूरी फिल्म तलाश देखना चाहती थी लेकिन कुक ने कहा कि अगर हम चौथे दिन अपनी पारी को बचा लेते हैं तो वो सस्पेंस बता देंगे।
Vishal Sagar
बचपन में पढ़ा था गार्डन में फूल तोड़ना और क्रिकेट खेलना मना है। मैंने इस सबक को ईडेन गार्डन पर लागू कर दिया।
Siddharth
दरअसल हमे कुछ दबाजों की कमी महसूस हुई..अगर श्रीनाथ और कुंबले खेल रहे होते तो नतीजा कुछ और हो सकता था।
BABA_HARAMDEV (Fake Profile)
हम तो बस यह साबित करने की कोशिश कर रहे थे कि टेस्ट मैचों को 4 दिन के फार्मेट में भी खेला जा सकता है।
amith kumar
जब रविवार को पूरा देश छुट्टी मना रहा होगा तो हमे काम करने के लिए कैसे मजबूर किया जा सकता है?
Gunveet Singh
दुर्भाग्य से हम टॉस जीत गए। हमारी योजना टॉस हारने की थी, इसी से पूरा खेल खराब हो गया।
Sahil Chhabra
मुझे लगता है कि यह सप्ताहांत खिलाड़ियों के लिए कुछ खास नहीं रहा...अक्षय कुमार से पूछ लीजिए वो भी कहेंगे भैय्या ये बात एकदम सही कही।
dilnawaz rahi
13 दिन में दुनिया खत्म होने वाली है और तुम्हें मैच जीतने की पड़ी है।
pradeep
आज शनिवार था, यह हफ्ते में एक ही बार आता है।
Avadhoot Gokhale
मैं नहीं चाहता था कि विराट और मेरी त्वचा पर धूप पड़े। इससे विराट का मॉडलिंग करियर खतरे में पड़ सकता था।
Satire Tweeter
हमें आईपीएल की तरह ही टेस्ट क्रिकेट लीग भी शुरू करनी चाहिए ताकि हमारे लड़के अच्छा खेल सकें।
Whirling Darvesh
तुम्हें ऐसा लग रहा होगा कि हम हार गए हैं लेकिन एक तरह से जीत हमारी ही हुई है।






