राजकुमार की न्यूड तस्वीरों पर ब्रीटिश मीडिया की नंग चुप्पी

नई दिल्ली. ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस हैरी की न्यूड तस्वीरों को लेकर दुनिया भर में उनका तमाश बन रहा है। ब्रिटिश मीडिया ने शाही परिवार के आग्रह पर उनकी ये तस्वीरें तो नहीं छापी हैं, लेकिन उनकी तीखी आलोचना की है और उन पर करारा व्यंग्य भी किया है।
'दैनिक भास्कर डॉट कॉम' ने विश्व भर के मीडिया पर नजरें दौड़ाईं। यह देखने के लिए कि प्रिंस हैरी की न्यूड तस्वीर जारी होने की घटना को किस तरह कवर किया गया। अमेरिकी मीडिया में जहां न्यूड तस्वीरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया वहीं ब्रिटिश मीडिया में किसी भी प्रमुख वेबसाइट ने इन तस्वीरों को प्रकाशित नहीं किया।
लॉस वेगास में पार्टी कर रहे (पढ़ें पूरा किस्सा) 27 वर्षीय राजकुमार हैरी की न्यूड तस्वीरें वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' पर (देखें) सबसे पहले जारी हुई। इन तस्वीरों के आने के बाद से ही प्रिस हैरी इंटरनेट पर खूब सर्च भी किए जा रहे हैं। टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक हैरी लॉस वेगास के एक होटल में पार्टी कर रहे थे। इस दौरान वो एक महिला के साथ न्यूड दिख रहे हैं। हालांकि अभी तक प्रिंस के साथ न्यूड दिख रही महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। ब्रिटेन के शाही परिवार ने स्वीकार किया है कि तस्वीरें हैरी की हैं। हालांकि घटनाक्रम पर कोई भी अधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।







