विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Raj Thackeray Meets Uddhav Thackeray In Lilavati Hospital

राज-उद्धव की मुलाकात से याद आया करण जौहर की मुवी का सीन!

dainikbhaskar.com | Jul 16, 2012, 14:05PM IST
 
 


मुंबई.एमएनएस चीफ राज ठाकरे की अपने चचेरे भाई और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उद्धव ठाकरे से बढती नजदीकी से सभी हैरान हैं। राज लीलावती अस्‍पताल में भर्ती उद्धव का हालचाल पूछने पहुंचे और दोनों करीब 40 मिनट एक साथ रहे। उद्धव की एंजियोप्‍लास्‍टी हुई और अस्‍पताल से छुट्टी मिली। अस्‍पताल से दोनों एक साथ मातोश्री पहुंचे। 
 
उद्धव ठाकरे को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्‍तपाल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक, राज ने पहले डॉक्‍टरों ने उद्धव की तबीयत के बारे में जानकारी मांगी और सीधे उस कमरे में गए, जहां उद्धव बेड पर पड़े थे। राज को एकाएक अपने पास देखकर उद्धव हैरान हो गए। राज ने उद्धव का हाथ पकड़कर कहा, 'अब आपकी तबीयत कैसी है। आपको आराम करना चाहिए।' हालांकि राज ने मराठी में यह बात की।
सूत्रों का कहना है कि मातोश्री पर दोनों भाइयों का पूजा की थाल से स्‍वागत हुआ। दोनों जब बाल ठाकरे से मिलने उनके कमरे में गए तो राज ठाकरे प्रसन्‍नचित्‍त दिखाई दे रहे थे। कॉफी की चुस्‍की लेते हुए राज ने शिव सेना सुप्रीमो के पैर छुए और आशीर्वाद लिया।
राज ने ही बाल ठाकरे को बताया कि उद्धव की तबीयत ठीक है और डॉक्‍टरों ने उन्‍हें आराम करने की सलाह दी है। राज मातोश्री पर भी 45 मिनट तक ठहरे। वहां से निकलते समय राज ने उद्धव को गले लगाया और कहा, 'यदि किसी चीज की जरूरत पड़ी तो कॉल करना। अपनी सेहत का ख्‍याल रखना।' सूत्रों का कहना है कि राज उद्धव से मिलने जल्‍द ही फिर से मातोश्री जा सकते हैं। 
 
खबर है कि राज ठाकरे को अलीबाग में आज एक रैली को संबोधित करना था लेकिन एमएनएस प्रमुख ने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया। वह उद्धव का हालचाल लेने अपनी प‍त्‍नी शर्मिला के साथ अस्‍पताल पहुंचे। अस्‍पताल से छुट्टी मिलने के बाद राज ने अपनी कार में उद्धव को मातोश्री लेकर आए। इस दौरान राज खुद कार ड्राइव कर रहे थे और उद्धव बगल वाली सीट पर बैठे थे।
 
राज-उद्धव की इस नजदीकी से सियासी गलियारों में तमाम चर्चा शुरू हो गई है। सवाल उठने लगे हैं कि क्‍या ठाकरे बंधुओं का 'कोल्‍ड वॉर' खत्‍म हो गया है। हैरानी इसलिए भी हो रही है क्‍योंकि 2014 में आम चुनाव के साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी होने हैं। कांग्रेस और एनसीपी से मुकाबले के लिए शिवसेना और एमएनएस के अंदर से भी दोनों के एक होने की आवाज उठती रही है। ऐसे में राज ठाकरे का बीमार उद्धव से मिलने के लिए यूं दौड़ना और फिर दोनों का बंद कमरे में 40 मिनट साथ रहना नए समीकरण का संकेत दे रहा है।
 
अस्‍पताल में राज की मुलाकात और बाद में एक कार की सवारी की खबर आते ही सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर करने लगे।
 
हिमांशु मिस्‍त्री @_hemanshu_ ने ट्वीट किया, 'आखिरकार राम और भरत का मिलाप हो गया।' 
 
राजीव नागपाल ‏@rajeevnagpal ने ट्वीट किया है, 'यह खून के रिश्‍ते का असर है।'
 
राम शर्मा ‏@twit2ram का कहना है, 'यह करण जौहर की फिल्‍म का सीन याद आ गया।'
 
गांधी टू नेहरू ‏@GandhiToNehru ट्विटर अकाउंट से एक शख्‍स ने लिखा है, 'उद्धव ठाकरे को सीने में दर्द के बाद लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। क्‍यों, सीबीआई ने उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है क्‍या?'
 
आसमां रिजवान ‏@asmariz ने ट्वीट किया है, 'उद्धव ठाकरे को इस उम्र में सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है?' 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment