विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Raja Bhayya Jokes Sparks Laughter On Twittter

राजा भैय्या पर कुछ मजेदार ट्वीट्स, क्या अखिलेश को शर्म आएगी?

dainikbhaskars.com | Mar 07, 2013, 13:31PM IST
 
 

राजा भैय्या ट्विटर और फेसबुक पर हंसी का पात्र बनकर रह गए हैं। राजा भैय्या को लेकर खूब चुटकुले ट्विटर पर पोस्ट किए जा रहे हैं। 
 
'कुंडा का गुंडा' नाम से पहचाने जाने वाले उत्तर प्रदेश का बाहुबली और पूर्व मंत्री राजा भैय्या सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाओं का शिकार हो रहे हैं।
 
हाल ही में कुंडा के सर्किल ऑफिसर जिया उल हक की मौत के बाद से ही राजा भैय्या सुर्खियों में है। हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपों के बाद राजा भैय्या ने मंत्रीपद से इस्तीफा भी दे दिया है। 
 
पढ़िए राजा भैय्या को लेकर किए गए कुछ चुनिंदा ट्वीट्स...लेकिन सवाल यही बरकरार रहता है कि क्या जन  भावनाओं को जानने के बाद भी अखिलेश सरकार को शर्म आएगी?
 
Faking News
अखिलेश यादवः हम राजा भैय्या को गिरफ्तार करेंगे, बस उनकी छाती में दर्द होने का इंतजार कर रहे हैं। 
 
Rajnish Sharma
मैं सोच रहा हूं कि उसकी पत्नी उसे क्या कहती होगी- राजा भैय्या?
 
Aditi Sharma
जहां तक मेरी समझ में आता है, इरोम शर्मिला अपनी जान लेने की कोशिश करने की अपराधी हैं और राजा भैय्या दूसरों की जान लेने के बाद भी अपराधी नहीं है। 
 
 
vikasjain ‏
अखिलेश यादव ने कहा है कि वह राजा भैय्या के खिलाफ कड़ा फैसला लेंगे, वह उन्हें फेसबुक से अनफ्रेंड भी कर सकते हैं। 
 
Shilpa Bansal/Balan
उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था में सबसे बेहतर है...देखिए राजा भैय्या को जेल भेजने की बात चल रही है और वही जेल मंत्री है।
 
ख़बरबाज़ी 
वैसे तो हम बडे पारिवारिक लोग हैं मगर आज रिश्तों ने ही इस देश का बेड़ागर्क कर रखा है। ममता दीदी, माया बहनजी, राजा भैय्या और राहुल बेटा!
 
Aashutosh
क्या राजा भैय्या के खिलाफ बिना सुबूत के कार्रवाई 'ध्रुवीकरण' कर सकती है ?
 
 
Vivek 
रंग दे बसंती में माधवन ने कहा था IAS बनो ...POLICE में जाओ ...ये नहीं कहा था के राजा भैय्या के इलाके में पोस्टिंग लो
 
yugal gajendra 
तेरे हुनर को क्या नाम दे,अये वतन,जिसपे क़त्ल की साजिस का इल्जाम है,उसे भी लोग राजा-भैय्या कहते है
 
PraveenCharan51
जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री के खासमखास,और प्रदेश के एक जिम्मेदार मंत्री पद पर'राजा भैय्या जैसे लोग हों भगवान ही उस प्रदेश का भला कर सकता है
 
 
और बोलो ‏
पहले बहन मायावती और अब राजा भैया । यु पी की किस्मत ही ख़राब है
 
 
Ajay
डियर अख़िलेश यादव, सिर्फ राजा भैय्या के इस्तीफ़े से काम नही चलेगा. पापा को बोलो उसे ज़ेल भिजवाए! अगर राजा भैय्या के ख़िलाफ कार्यवाही हो जाती है तो इससे उत्तर प्रदेश की मशहूर ख़राब राजनीति का नाम ख़राब हो जाएगा!
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment