दुनिया से चले जाने के बाद भी लोगों को खूब याद आ रहे हैं काका

नई दिल्ली। गुजरे जमाने के सुपर स्टार के निधन को भले ही एक सप्ताह हो गया हो लेकिन आज भी गूगल के हॉट टॉपिक में वो बने हुए हैं। टॉप टेन में सातवें नंबर पर राजेश खन्ना है।
लोग सिर्फ राजेश खन्ना नहीं, बल्कि उनकी प्रेशर अनीता आडवाणी और घर आर्शीवाद के विवाद को लेकर भी बहुत कुछ जानना चाहते हैं। इसके अलावा राजेश खन्ना को सुपर स्टार बनाने वाली महिला पत्रकार देवयानी चौबल के बारे में भी लोग पढ़ रहे हैं।
दूसरी ओर, राजेश खन्ना के निधन के बाद उनकी लिव इन पार्टनर अनीता आडवाणी और उनके परिवार के बीच विवाद काफी अधिक बढ़ गया है। एक ओर, जहां अनीता अपने दावों पर मजबूती के साथ खड़ी हुई हैं तो दूसरी ओर, खन्ना के परिजन उनके सभी दावों को झूठा साबित करने में जुटे हुए हैं। हालांकि, न तो डिंपल सामने आ रही हैं और ना काका के दामाद अक्षय कुमार।
गूगल में सबसे अधिक आज राखी, इनकम टैक्स रिटर्न, बरेली, रक्षाबंधन जैसे शब्द खोजे जा रहे हैं। इसके अलावा प्रणब मुखर्जी भी टॉप टेन में शुमार हैं।






