LIVE PHOTOS:शिंदे ने कहा, संसद करेगी फांसी पर फैसला
नई दिल्ली. विजय चौक पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बाद अब सरकार ने बलात्कारियों को फांसी की सजा पर संसद में विचार करने की बात कही है। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने पीसी में प्रदर्शनकारियों से आंदोलन वापस लेते हुए घर लौटने की अपील भी की। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को और बढ़ाने का आश्वासन देते हुए कहा कि रात में ज्यादा देर तक बसें नहीं चलेंगी ओर बसों में जीपीएस सिस्टम भी लगाया जाएगा।
दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के बाहर हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारियों ने गैंगरेप के आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की। फिल्मकार शेखर कपूर ने ट्वीट किया, 'दिल्ली काहिरा का तहरीर चौक नजर आ रही है।'
जनता का आक्रोश सिर्फ सड़कों पर ही नहीं उतरा बल्कि लोग ट्विटर और फेसबुक पर भी राजपथ की तस्वीरें साझा कर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर सिक्के और चूड़ियां भी उछालीं।
PHOTOS: आपको झकझोर देंगी दिल्ली पुलिस की बर्बरता की यह तस्वीरें
दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित रही। पहले पुलिस ने उनके ऊपर पानी की बौछार की थी, लाठियों से भी वार किया था और आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे। लेकिन वे काबू में नहीं आए। तब पुलिस भी नरम पड़ गई। प्रदर्शनकारियों के गुस्से के बाद सरकार लोगों से बातचीत के लिए तैयार हो गई है।
रात 8.25 बजे
रात 8.10 बजे
रात 8.00 बजे
प्रदर्शनकारियों से मिले गृहमंत्री शिंदे, मांगे माने जाने का दिलाया भरोसा
शाम 6.45 बजे
पुलिस ने विजय चौक खाली कराया। प्रदर्शनकारियों को राजपथ की ओर खदेड़ा। राजपथ पर अफरा-तफरी का माहौल। पुलिस ने लाठीचार्ज तेज किया। पुलिस बल की संख्या बड़ी। भिड़ंत जारी
शाम 5.50 बजेः पुलिस ने दिन में 6ठी बार लाठीचार्ज करके प्रदर्शनकारियों को विजय चौक से खड़ेदा। प्रदर्शनकारी पीछे हटे। प्रदर्शनकारी इंडिया गेट की ओर भागे।
शाम 5.30 बजेः विजय चौक पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक भिड़ंत। विजय चौक के आधे हिस्से को पुलिस ने खाली कराया। बसों के शीशे टूटे। लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विजय चौक के कुछ हिस्से से हटाया।
शाम 5.25 बजेः पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी।
शाम 5.20 बजेः राजपथ पर भीड़ बढ़ी। भीड़ ने संसद भवन की ओर जाने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को दौड़ाया। प्रदर्शनकारियों ने पानी की बोतलें पुलिस पर फेंकी। भगदड़ का माहौल।
शाम 5.12 बजे: सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, 'मैंने इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ से भी बात की है।' सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके जानकारी दी कि प्रधानमंत्री संसद का विशेष सत्र बुलाने की उनकी पर विचार करने का भरोसा दिया है। सुषमा ने प्रधानमंत्री से संसद का विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए सख्त कानून लाने की मांग की थी।
शाम 5.10 बजे गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करेंगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गृहमंत्री से मुलाकात के लिए प्रतिनिधिमंडल बनाने का आग्रह किया।
शाम 4.50 बजे टाइम्स नाऊ से बातचीत में बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, 'जो लोग राष्ट्रपति भवन के सामने जुटे हैं वो भाजपा के नहीं है, वो देश के सामान्य नागरिक हैं जो अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। वो हमारे बच्चे हैं। और हमारी सरकार हमारे बच्चों पर ही बल प्रयोग कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को सभी राजनीतिक दलों से बात करके संसद में आपात सत्र बुला कर मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए। लेकिन इस सबके लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चुप्पी टूटनी जरूरी है। दुखद यह है कि वो देश के युवाओं से भी संवाद नहीं कर रहे हैं।'
शाम 4.09 बजेः पीटीआई की खबरः गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने प्रधानमंत्री से बात करके घटना पर चर्चा की। पीएम ने कहा है कि दोबारा ऐसी घटना न हो और लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा हो। पीएम ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तमाम जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी गृहमंत्री को दिए।
शाम 4 बजे एबीपी न्यूज चैनल से बातचीत में गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि यदि सभी चाहेंगे तो दोषियों को फांसी देने पर भी विचार किया जाएगा। आरपीएन सिंह ने यह भी कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर नजर रखने के लिए दिन और रात में अकस्मात दौरे करने की बात भी कही।
शाम 3 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की कोशिश शुरु की। दिल्ली पुलिस की ओर से घोषणा करते हुए कहा गया- दिल्ली पुलिस आपके साथ है, हम चाहते हैं कि हम आपसे बात करें, आपकी मांगों को सुने। हम निवेदन करते हैं कि आप शांति बनाकर रखें, व्यवस्था को भंग न करें। लोगों के बीच में से कुछ लोग आकर हमसे बात करें।
पढ़ें- तिहाड़ में कैदियों ने आरोपियों को पिलाया पेशाब
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का कहर, पानी की बौछार, लाठियों की मार
आगे क्लिक करके देखिए राजपथ इलाके में प्रदर्शन की तस्वीरें और पढ़िए ट्विटर-फेसबुक पर क्या कह रहे हैं लोग।

News
- State News
National News
International News
Bollywood
Cricket
Jeevan Mantra
Business
Editorial
Gadgets
English News
Gujarati News
Marathi News
- Rajasthan News
Haryana News
Madhya Pradesh News
Punjab News
Chattisgarh News
Himanchal News
Uttar Pradesh News
Bihar News
Jharkhand News
Maharastra News
Gujarat News
Jammu & Kashmir News
- Delhi News
Jaipur News
Bhopal News
Chandigarh News
Udaipur News
Indore News
Ludhiana News
Jodhpur News
Raipur News
Ranchi News
E-paper
Archives
Trending Events
Crime
Photo Contest
Recipes
Infotainment
Group Sites
- divyabhaskar.com
Largest Gujarati Website dailybhaskar.com
Most comprehensive
Local News website in English divyamarathi.com
A Leading Marathi News Website dbhaskar.com
The alternate homepage of bhaskar.com myfmindia.com
Radio Division, wholly owned company of Bhaskar group dainikbhaskargroup.com
Group Website of India’s Largest Newspaper Group










