संसद मार्च की घोषणा के साथ ही बाबा रामदेव न सिर्फ मेनस्ट्रीम मीडिया की खबरों में बल्कि सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर भी छा गए। बाबा रामदेव के संसद मार्च के फैसले की जहां टीवी चैनलों पर समीक्षा की जा रही हैं वहीं मंच पर भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और एनडीए संयोजक शरद यादव के आने से एक और नई बहस ट्विटर और फेसबुक पर जारी है। ट्विटर पर तो बाबा रामदेव पूरी तरह छाए रहे। सोमवार को ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे शीर्ष दस टॉपिक में पांच बाबा रामदेव से जुड़े हुए थे। यही नहीं फेसबुक पर भी रामदेव और उनसे जुड़ी हुई तस्वीरें ही छाई हुईं हैं। आगे देखिए फेसबुक पर शेयर की गईं कुछ चुनिंदा तस्वीरें और पढ़िए ट्विटर और फेसबुक पर आए स्टेट्स अपडेट्स LIVE : समर्थकों ने सड़क पर ही डाला डेरा, रामदेव ने बस की छत को ही बनाया 'मंच' बाबा रामदेव की 'रामकहानी' पढिए