Home >> Trending on Web >> Read Funny Tweets On Modi-Tharoor Girlfriend War
थरूर-मोदी के बीच ट्विटर पर जंग, लोगों की चुटीली टिप्पणियां
Dainikbhaskar.com | Oct 30, 2012, 17:17PM IST

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय राज्यमंत्री मानव संसाधन विभाग शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा था। मोदी ने कहा था कि संसद में सुनंदा को जानने से इंकार करने वाले थरूर ने उनसे एक महीने बाद ही शादी कर ली थी।
मोदी की टिप्पणी के बाद थरूर ने ट्विटर पर नरेंद्र मोदी को जवाब देते हुए कहा- 'मेरी पत्नी की कीमत तुम्हारे काल्पनिक 50 करोड़ से कहीं ज्यादा है, वो बेशकीमती हैं लेकिन यह समझने के लिए तुम्हें प्यार करने के लायक बनना पड़ेगा।' (थरूर बोले- बेशकीमती है मेरी बीवी)
लेकिन इस एक ट्वीट ने ट्विटर पर नई बहस जरूर छेड़ दी है। लोग थरूर और नरेंद्र मोदी पर मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं। पेश हैं चुनिंदा टिप्पणियां
Seema Goswami
नरेंद्र मोदी ने श्रीमती थरूर के बारे में कहा- क्या आपने कभी 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड देखी है? वैसे असल में तो हम श्री मोदी की पत्नी को देखने का इंतजार कर रहे हैं।
H R Venkatesh
अब जब शशि थरूर दोबारा मंत्री बन गए हैं, मेरी ट्विटर फीड और मजेदार हो गई है।
Brown Sahiba
मोदी ने सुनंदा पर टिप्पणी की और थरूर ने कहा कि उनके रिश्ते को समझने के लिए मोदी को प्यार करना होगा...यह तो हद ही हो गई।
Purba Ray
मेरी पत्नी बेशकीमती है...बाकी हर चीज के लिए मास्टरकॉर्ड हैः शशि थरूर
Pankaj Choudhary
असल में थरूर मोदी या किसी और को सफाई नहीं दे रहे हैं बल्कि वो अपनी बेशकीमती पत्नी को बता रहे हैं कि वो अब चौथी शादी का खर्चा नहीं उठा पाएंगे।
Rabi Agrawal
यारो जरा ठंड रखो, उस ट्वीट से शशि थरूर सिर्फ अपनी पत्नि को इंप्रेस कर रहे थे।
Yashasvi
थरूर की थ्योरी है आप जितने ज्यादा लोगों से शादी करेंगे उतना ज्यादा ही प्यार के बारे जानेंगे।
Kabootar Khana
और शशि थरूर के पास तो देने के लिए इतना प्यार है कि उन्हें तीन बार शादी करनी पड़ी।
Yash
शशि थरूर ने कहा कि मेरी पत्नी बेशकीमती हैं...शायद यह जीरो लॉस थ्योरी का नया वर्जन है।
Priyarag Verma
थरूर और मोदी एक औरत के ऊपर लड़ रहे हैं..अच्छा अगर थरूर की पत्नी बेशकीमती हैं तो फिर संसद में उसे पहचानने से इंकार क्यों कर दिया था?
chiknachamela
अब मेरी समझ में आया थरूर को पुनर्विवाह सीरीयल पसंद है।
rahul of वासेपुर
2जी और कोयला घोटाले के बाद अब 'बेशकीमती' घोटालों का अगला चरण लगता है।
girishkhubani
शशि थरूर एक तरीके से गलत भी हैं। उन्होंने कहा है कि मोदी प्यार के बारे में नहीं जानते जबकि सच यह है कि वो प्रधानमंत्री की कुर्सी से दुनिया में किसी से भी ज्यादा प्यार करते हैं।








