विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Safety Tips For Android And Apple Ios Devices

SAFETY TIPS: महंगा फोन यूज करते हैं तो जरूर पढ़ें

Dainikbhaskar.com | Sep 23, 2012, 13:23PM IST
 
 



अगर आप महंगा फोन रखते हैं तो उसके खो जाने या चोरी हो जाने का डर भी आपको सताता रहता होगा। यूं तो सावधानी और सुरक्षा का कोई विकल्प नहीं है लेकिन अगर थोड़े लापरवाह हैं तब भी ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब ऐसे एप्स मौजूद हैं जो फोन या डिवाइस खो जाने की स्थिति में यह पता लगा लेंगी कि वो कहां है। 



 

अमेरिका के नेवादा प्रांत के एक व्यक्ति का आइपैड विमान में रह गया। उन्होंने एक एप्प का इस्तेमाल किया और पता लगा लिया कि उनका आईपैड कहां हैं। पुलिस ने आईपैड को एयरलाइन के साथ काम करने वाली एक कर्मचारी के घर से बरामद कर लिया। 

 

शुक्रवार शाम को हॉरिजन एयर में फ्लाइट एटेंडेंट 43 वर्षीय वैंडी रोनेल को ओरेगन सिटी से गिरफ्तार भी कर लिया गया। आईपैड के मालिक का कहना है कि उन्होंने एप्प स्टोर से कुछ दिन पहले ही एंटी थेफ्ट (डिवाइस चोरी होने की स्थिति में उसके बारे में जानकारी देने वाली एप्प) एप्प डाउनलोड की थी। 

 

पुलिस की गिरफ्त में आई वैंडी ने शुरुआत में कहा कि वो आईपैड को वापस देना चाहती थी लेकिन बाद में उसने बताया कि एक यात्री ने सीट पर छूटे इस आईपैड को उसे दिया था। आईपैड पाकर उसकी नियत खराब हो गई और वो उसका इस्तेमाल करने लगी। वैंडी को शायद उस एप्प के बारे में नहीं पता था जो खोए आईपैड या एंड्रायड डिवाइस को खोज लेती है।  अगर आप आईफोन यूज करते हैं तो एप्पल के एप स्टोर से एंटी थेफ्ट एप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि इसकी कुछ कीमत आपको चुकानी पड़ेगी। 

 

आगे क्लिक करके जानिए ऐसे ही एप्स के बारे में जो आपके एंड्रॉयड डिवाइस को हमेशा रखेंगे सुरक्षित....
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment