यदि आपने अपने एंड्रॉयड डिवाइस में पहले से कोई एप्लीकेशन इंस्टाल नहीं की है तब भी ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके पास
प्लान बी भी मौजूद है। लुकआउट एंटीवॉयरस की ओर से पेश की गई यह एप्लीकेशन आपको अपने डिवाइस के खो जाने पर उसे खोजने में मदद करेगी। इस एप की खास बात यह है कि यह तब भी काम करती है जब आपके डिवाइस में पहले से कोई सेफ्टी एप डाउनलोड नहीं होती है।
डिवाइस खो जाने की स्थिति में आप इंटरनेट के जरिए अपने डिवाइस पर इस एप को इंस्टाल कर सकते हैं। इसके लिए बस आपका गूगल अकाउंट पहले से गूगल प्ले पर रजिस्टर्ड होना चाहिए। अगर डिवाइस पर जीपीएस बंद होता है तब भी प्लान बी सेलफोन टावर की लोकोशन की मदद से आपके जीमेल पर डिवाइस की लोकेशन दस मिनट तक भेजती रहती है। यदि दस मिनट में भी आपको अपना फोन नहीं मिलता है तो आप किसी दूसरे मोबाइल से अपने फोन पर टेक्स्ट मैसेज भेजकर उसे खोज सकते हैं।