Home >> Trending on Web >> Saif Ali Khan Trends On Google
शादी ने सैफ को कर दिया और भी हॉट, ट्रेंड्स में शामिल
Dainikbhaskar.com
| Oct 19, 2012, 12:54PM IST

यही नहीं ट्विटर ट्रेंड्स में भी सैफ की शादी से जुड़े टॉपिक नजर आए। सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी के बारे में फेसबुक पर भी खूब स्टेट्स पोस्ट हुए। हालांकि दारूल उलूम द्वारा सैफीना की शादी को नाजायज करार देने के बाद फेसबुक पर इस विषय पर बहस भी हुई।
नदीम अख्तर ने फेसबुक पर पोस्ट किया, 'किसी ने मौलवी साहब से ये नहीं पूछा कि सैफ अली खान मुसलमान है कि नहीं और जो आदमी इस्लाम में लिखी बातों को नहीं मानता है, वो मुसलमान कैसे हो सकता है? कुल मिलाकर ये फालतू का शिगूफा है। मौलवी लोगों को बोलने से पहले सैकड़ों बार सोचना चाहिए कि किसके बारे में क्या बोल रहे हैं। करीना हिन्दू हैं, लेकिन किसी पंडित ने ये तो नहीं कहा कि करीना की शादी नाजायज है।'








