विज्ञापन
 
Home >> Trending on Web >> Saif Ali Khan Trends On Google

शादी ने सैफ को कर दिया और भी हॉट, ट्रेंड्स में शामिल

Dainikbhaskar.com | Oct 19, 2012, 12:54PM IST
 
 

नई दिल्ली. सैफ अली खान की शादी की तस्वीरें तमाम समाचार वेबसाइटों के होमपेज पर चल रही है। इस शाही शादी में लोगों की उत्सुकता का आलम यह है कि गूगल हॉट ट्रेंड्स में भी सैफ अली खान शीर्ष पर बने हुए हैं। भारत से गूगल पर सैफ अली खान को 17 अक्टूबर को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। करीब 50 हजार लोगों ने गूगल पर जाकर सैफ के बारे में जानकारियां खोजी। 
 
यही नहीं ट्विटर ट्रेंड्स में भी सैफ की शादी से जुड़े टॉपिक नजर आए। सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी के बारे में फेसबुक पर भी खूब स्टेट्स पोस्ट हुए। हालांकि दारूल उलूम द्वारा सैफीना की शादी को नाजायज करार देने के बाद फेसबुक पर इस विषय पर बहस भी हुई। 
 
नदीम अख्तर ने फेसबुक पर पोस्ट किया, 'किसी ने मौलवी साहब से ये नहीं पूछा कि सैफ अली खान मुसलमान है कि नहीं और जो आदमी इस्लाम में लिखी बातों को नहीं मानता है, वो मुसलमान कैसे हो सकता है? कुल मिलाकर ये फालतू का शिगूफा है। मौलवी लोगों को बोलने से पहले सैकड़ों बार सोचना चाहिए कि किसके बारे में क्या बोल रहे हैं। करीना हिन्दू हैं, लेकिन किसी पंडित ने ये तो नहीं कहा कि करीना की शादी नाजायज है।'
 
 

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment